herzindagi
botox face mask for skin in winter

स्किन की चमक रखनी है बरकरार तो ट्राई करें बोटोक्स फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

स्किन को ब्राइटन बनाना है तो इसके लिए आप घर पर फेस मास्क बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-01-16, 12:25 IST

Face Mask For Glowing Skin: बदलते मौसम के कारण स्किन में भी काफी बदलाव देखने को मिलते हैं खासतौर पर सर्दियों में इसमें स्किन ड्राई होने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम आलस के मारे इसका ध्यान नहीं रख पाते। यही लापरवाही हमारे त्वचा का सारा नूर छिन लेती है। फिर आपको पार्लर में जाकर पैसे खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है ब्राइटन और ग्लास स्किन पाने के लिए आप टीवी एक्ट्रेस द्वारा बताए गए फेस मास्क को घर पर बनाकर अप्लाई करें। इससे स्किन मौसम की वजह से कभी डल नजर नहीं आएगी। चलिए जानते हैं बोटोक्स बनाने का सही तरीका।

बोटोक्स मास्क के लिए सामग्री

Botox face mask

  • केला- 1 मैश किया हुआ
  • चावल का आटा- 1 टेबल स्पून
  • दही- 1 टेबलस्पून

बोटोक्स मास्क बनाने का तरीका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Roshni Chopra (@roshnichopra)

  • इसके लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में केले (ग्लोइंग स्किन केयर टिप्स) को अच्छे से मैश करना है।
  • अब इसमें चावल के आटे को मिक्स करना है।
  • फिर इसमें दही को मिक्स करना है। 
  • इसके बाद इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करना है।
  • अप्लाई करने के बाद इसे 15-20 मिनट के लिए लगा रहने देना है।
  • फिर इसे कॉटन पैड से साफ करना है।
  • इस बात का ध्यान रखें कि इसे हटाने के बाद फेस को एकदम पानी से साफ न करें।
  • इसके बाद आप अपने चेहरे पर अच्छे से मसाज करें। 
  • इससे आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।
  • इसे आप हफ्ते में 1 बार जरूर ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: डल स्किन में आ जाएगा निखार, चेहरे पर लगाएं ये मास्क

बोटोक्स मास्क के फायदे

Botox face mask for skin care

  • बोटोक्स मास्क को लगाने से आपके डार्क सर्कल कम हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि (ग्लोइंग स्किन के लिए टिप्स) आप केले का इस्तेमाल करते हैं जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी गुण पाए जाते हैं। इससे ये समस्या दूर हो जाती है।
  • दही लगाने से चेहरे के ओपन पोर्स कम हो जाते हैं। जिससे ग्लो और ज्यादा बढ़ता है।
  • झुर्रियों की समस्या को कम करने के लिए भी इसे लगाया जाता है।
  • इसलिए आप इसे बाहर जाकर लगाने के बजाए घर पर ही तैयार करके लगाएं। ये केमिकल फ्री होगा साथ ही नेचुरल स्किन ग्लो बढ़ाएगा।

 इसे भी पढ़ें: रेडियंट स्किन पाना है आसान, करें इन मास्क का इस्तेमाल

टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा के बताए गए इस मास्क को ट्राई करें इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी। लेकिन हम कोई दावा नहीं करते हैं कि एकदम असर नजर आएगा।

नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।