जाह्नवी कपूर की तरह बॉलीवुड की और किन हीरोइन्स की कॉस्मेटिक सर्जरी रही सुपरहिट

जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज़ होने वाली है लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्रीदेवी की बेटी के ये गुड लुक्स उन्हें मम्मी से नहीं मिले बल्कि उन्होंने भी दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह कॉस्मेटिक सर्जरी करवायी है। 

bollwood actress cosmetic surgery article

धड़क की रिलीज़ से पहले जाह्नवी कपूर के फैंस उनके बारे में हर बात जानना चाहते हैं। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्ननी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क जल्द ही रिलीज़ होने वाली है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जाह्नवी के जिन गुड लुक्स की दीवानी हो रही हैं वो न्चयूरल नहीं हैं बल्कि कॉस्मेटिक सर्जरी का कमाल है।

बॉलीवुड में सिर्फ जाह्नवी कपूर ही नहीं हैं जिन्हें कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद गुड लुक्स मिले हैं बल्कि कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा जैसी कई हीरोइन्स हैं जिन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी करवायी है और उसके बाद वो और भी खूबसूरत दिखने लगी हैं।

जाह्नवी कपूर की कॉस्मेटिक सर्जरी

bollwood actress cosmetic surgery jhanvi kapoor

फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही जाह्नवी कपूर ने भी सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखने से पहले गुड लुक्स के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करवायी थी। अगर आप जाह्नवी कपूर की पुरानी तस्वीर देखें तो उसमें उनकी नाक थोड़ी चौड़ी है जिसे उन्होंने सर्जरी से शार्प करवाया है और अब जाह्नवी का लेटेस्ट लुक काफी ग्लैमरस है।

इसे जरुर पढ़ें-दुबई में तोड़ा दम लेकिन श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ घूमना चाहती थीं इंडिया की ये जगह

कैटरीना कैफ की कॉस्मेटिक सर्जरी

bollwood actress cosmetic surgery katrina kaif new

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने फिल्मों में आने के बाद कॉस्मेटिक सर्जरी करवायी थी। ये तो सब जानते हैं कि कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद कई हीरोइन्स के लुक अच्छे होने की जगह बिगड़ गए हैं लेकिन कैटरीना कैफ उन लक्की हीरोइन्स में से एक हैं जिन्हें कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद काफी फायदा हुआ। कैटरीना कैफ ने अपने लिप्स की कॉस्मेटिक सर्जरी करवायी थी। हालांकि उन्होंने पहले टेम्परेरी लिप फिलर करवाया था। कैटरीना ने अपने लिप्स पर इसका अच्छा असर देखने के बाद कॉस्मेटिक सर्जरी से अपने चेहरे से फीचर्स को और शार्प और खूबसूरत बनाया।

इसे जरुर पढ़ें-कैटरीना करना चाहती हैं शादी, रणबीर कपूर से ब्रेकअप के लंबे वक्त बाद कही अपने दिल की बात

अदिति राव हैदरी की कॉस्मेटिक सर्जरी

bollwood actress cosmetic surgery aditi rao haidri

अदिति राव हैदरी की पुरानी तस्वीर देखें तो उनकी नाक आपको अलग लगेगी। अदिति ने भी फिल्मों में आने के बाद अपनी नाक की कॉस्मेटिक सर्जरी करवायी थी। सर्जरी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की नाक और भी शार्प और खूबसूरत हो गई।

प्रियंका चोपड़ा की कॉस्मेटिक सर्जरी

bollwood actress cosmetic surgery priyanka chopra

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने जब बॉलीवुड फिल्मों में काम शुरु किया तब उनकी नाक को लेकर उन्हें की कमेंट सुनने को मिलें। पिग्गी चोप्स ने और भी खूबसूरत दिखने के लिए अपनी नाक की कॉस्मेटिक सर्जरी करवायी थी। प्रियंका चोपड़ा की नाक और भी शार्प हो गई जिसके बाद उनके गुड लुक्स के दीवानो की लिस्ट और भी बड़ी हो गई। इतना ही नहीं अब तो प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल आइकन हैं। सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि पिग्गी चोप्स हॉलीवुड में भी अच्छा खास नाम कमा रही हैं।

अनुष्का शर्मा की कॉस्मेटिक सर्जरी

bollwood actress cosmetic surgery anushka sharma

फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद अनुष्का शर्मा ने भी कुछ साल बाद अपने लिप्स की सर्जरी करवायी। वैसे लिप्स की कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने के बाद बॉलीवुड की तानी पार्टनर जब पहली बार एक टॉक शो में आईं तो लोगों को उनका नया अवतार बिल्कुल पसंद नहीं आया। लेकिन अनुष्का शर्मा ने कॉस्मेटिक सर्जरी सक्सेसफुल रही और उन्हें पहले से अच्छे लुक्स भी मिले।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP