घर पर करना है स्पा? 500 रुपए से कम के ये प्रोडक्ट्स करेंगे मदद

घर पर स्पा करने की सोच रही हैं तो आपके काम कुछ खास प्रोडक्ट्स आ सकते हैं। ये प्रोडक्ट्स आपको बेहतर रिजल्ट देंगे। 

home spa ideas for relaxation

कई बार हमें ऐसा लगता है कि एक रिलैक्सिंग स्पा काफी कुछ ठीक कर सकता है। ऐसे में महंगे स्पा में जाना न ही बजट के लिए अच्छा होता है न ही हमारे कंफर्ट के लिए। तो क्यों न छुट्टी के एक दिन घर पर ही स्पा कर लिया जाए। आप न सिर्फ बालों की केयर कर सकती हैं बल्कि चेहरे और बॉडी को भी कंफर्ट दे सकती हैं। एक अच्छा स्पा न सिर्फ स्पा क्रीम और मसाज से ही होता है बल्कि इसमें कई और प्रोडक्ट्स मदद कर सकते हैं। तो चलिए बात करते हैं ऐसे ही प्रोडक्ट्स की।

1. सेंटेड कैंडल-

मूड को रिलैक्स करने में सेंटेड कैंडल का बहुत काम होता है। अच्छी और भीनी-भीनी खुशबू आपको रिलैक्स कर सकती है और थकान और परेशानी को दूर कर सकती है। तो क्यों न हम शुरुआत ही सेंटेड कैंडल से करें। अगर आप लैवेंडर कैंडल सेट लेना चाहती हैं तो ये आपको कम कीमत में मिल सकता है। आप इस सेट को यहां से खरीद सकती हैं

scented candles for spa day

इसे जरूर पढ़ें- क्या आपको भी असमय होता है घुटनों का दर्द? Expert से जानिए इसके कारण और उपाय

2. फेशियल स्टीमर-

बेहतर स्पा के लिए जरूरी है कि आप बेहतर तरीके से चेहरे की सफाई करें। चेहरे की सफाई के लिए स्टीम का भी बहुत बड़ा हाथ होता है तो क्यों न स्टीमर की मदद ली जाए। हम बात कर रहे हैं फेशियल स्टीमर की जो आपके चेहरे के पोर्स को खोल देगा और आप बेहतर तरीके से उसकी सफाई कर पाएंगी। हां, एक बात ध्यान रखिए कि जब भी आप चेहरे की सफाई के लिए स्टीम करने के लिए पानी लें तो RO का पानी न लें। आप चाहें तो 3 इन 1 फेशियल स्टीमर ले सकती हैं। इस डील के तहत ये आपको सिर्फ 269 रुपए में मिलेगा

home facial steamer for spa

3. फेस मिस्ट-

एक बार चेहरे की सफाई हो गई तो आपके लिए फेस मिस्ट काफी काम का साबित हो सकता है। आप कोई भी फेस मिस्ट ले सकती हैं पर अगर विटामिन C और विटामिन E वाला फेस मिस्ट लेंगी तो ये आपके लिए काफी अच्छा होगा। ये स्किन को रीफ्रेश करने में मदद करता है। आप चाहें तो CGG कॉस्मेटिक्स वाला विटामिन C वाला फेस मिस्ट ले सकती हैं। ये स्किन में ग्लो लाने के लिए काफी अच्छा है। इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

best face mist to use

4. बॉडी और फेस स्क्रब-

इसके बाद जरूरी है बॉडी और फेस स्क्रब आप चाहें तो सिर्फ चेहरे के लिए ये ले सकती हैं। स्किन एक्सफोलिएशन के लिए बेहतर है कि आप स्क्रब का इस्तेमाल करें। इसके लिए 24 कैरेट गोल्ड वाला स्क्रब चुन सकती हैं। ये स्किन के लिए काफी माइल्ड है और साथ ही साथ ये आपकी स्किन को रिलैक्स करने में भी मदद करता है। ये स्किन से एक्स्ट्रा तेल निकाल लेता है। डेड स्किन सेल्स को भी ये खत्म कर देता है। इसे खरीदने के लिए आप यहां क्लिक करें

k gold skin scrub for spa

इसे जरूर पढ़ें- Exclusive: अगर आपको भी पसंद हैं हैंडलूम साड़ियां तो एक्ट्रेस एकावली खन्ना के साड़ी कलेक्शन से लें इंस्पिरेशन

5. फेस एक्सफोलिएटर-

चेहरे को अच्छे से साफ करने के लिए आप फेस एक्सफोलिएटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इमें न सिर्फ फेशियल क्लीनिंग ब्रश है बल्कि ये USB चार्जिंग कॉर्ड के साथ भी आता है जो धीरे-धीरे चेहरे के डेड स्किन सेल्स को खत्म करता है। ये प्रोडक्ट 499 रुपए की कीमत में यहां से खरीदें

exfoliator products for skin

6. ग्लो मास्क-

अच्छे स्पा के लिए बाकी सभी स्टेप्स और मसाज के साथ-साथ मास्क भी जरूरी है। आप चाहें तो ब्यूटी कंपनी का चार्कोल मास्क इस्तेमाल कर सकती हैं। ये स्किन की ब्राइटनिंग और टाइटनिंग के लिए काम आता है। ये बढ़ती उम्र के लक्षण कम करने में भी मदद करता है। आप इसे यहां से खरीद सकती हैं

7. अंडर आई क्रीम-

आंखों के नीचे डार्क सर्कल की समस्या अगर आपको भी है तो आप अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये अंडर आई क्रीम आपको कई सारे फायदे देगी। ये आंखों पर लगातार हो रहे मेकअप के इस्तेमाल को भी कम करती है। ये आंखों के नीचे की सूजन को भी कम करती है और साथ ही साथ ये आपके चेहरे पर रौनक भी लाती है। आप मामा अर्थ की ऑर्गेनिक अंडर आई क्रीम ले सकती हैं। ये क्रीम 319 रुपए की कीमत में आपको यहां से मिल जाएगी

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP