herzindagi
image

Hair Wash के कुछ घंटे पहले लगा लें ये एक चीज, बाल दिखेंगे खूबसूरत और चमकदार

अगर आप भी बालों के झड़ने और डेंड्रफ की वजह से काफी परेशान रहती हैं, तो अब आप हेयर वॉश के कुछ घंटे पहले एक खास पेस्ट अपने बालों पर लगा सकती हैं। आइए जानते हैं इस पेस्ट को बनाने का तरीका। 
Editorial
Updated:- 2026-01-10, 12:17 IST

सर्दियों में अपने बालों को खूबसूरत और डैंड्रफ फ्री बनाने के लिए महिलाएं अलग-अलग तरह के नुस्खे आजमाती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और इसके लिए बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको कुछ खास उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं।

बालों के लिए एक खास पेस्ट

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अधिकतर महिलाएं सर्दियों में बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करती हैं। ऐसे में अगर आप भी सर्दियों में अपने बालों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और डैंड्रफ जैसी परेशानी को कम करना चाहती हैं, तो अब आप बाजार के महंगे प्रोडक्ट खरीदने के बजाय घर पर रहकर एक खास उपाय आजमा सकती हैं।

जब भी आप अपने बालों को धोएं, तो बाल धोने के कुछ घंटे पहले एक खास पेस्ट बनाकर उसका बालों पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इस पेस्ट को बनाने का तरीका बहुत आसान है। आइए जानते हैं इस पेस्ट को बनाने के लिए किन सामग्री की जरूरत लगेगी।   

2 - 2025-12-24T152231.458

पेस्ट बनाने के लिए सामग्री

  • दही
  • शहद
  • जैतून का तेल  

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: इस एक बीज के इस्तेमाल से पाएं काले और घने बाल, हर कोई पूछेगा लहराती जुल्फों का राज

पेस्ट बनाने का तरीका

  • बालों को धोने से पहले आप एक खास पेस्ट लगा सकती हैं।
  • पेस्ट बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में दो चम्मच ताजा दही ले।   
  • अब इस दही में थोड़ा शहद मिलाकर इसमें थोड़ा जैतून का तेल ऐड कर दें।
  • इस पेस्ट को तब तक फेंटें, जब तक यह गाढ़ा न हो जाएं।  

    1 - 2025-12-24T152226.522

  • अब आप ब्रश की मदद से इसे अपने बालों पर लगा लें।
  • इसे कम से कम 2 घंटे पहले आप अपने बाल पर लगा लें, फिर बालों को धो लें।
  • इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा।   
  • अगर आप इस पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें। 

यह भी पढ़ें- Curly Hair Care: कर्ली बालों के लिए स्पेशल हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का आसान तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
बाल धोने का सही तरीका क्या है?
बालों को पानी से गीला करें, थोड़ी मात्रा में शैम्पू लेकर उंगलियों से स्कैल्प पर मालिश करें, फिर अच्छी तरह बाल धो लें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।