herzindagi
dark spots on face treatment

पिगमेंटेशन ने बिगाड़ दी है चेहरे की सुंदरता, अपनाएं ये 2 असरदार घरेलू नुस्खे

How to remove pigmentation from face: अगर आपके फेस पिगमेंटेशन ने फेस का पूरा लुक खराब कर दिया है, तो आज हम आपको एक्सपर्ट के बताए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप पिगमेंटेशन की समस्या को दूर कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-09, 13:16 IST

महिलाओं अपनी स्किन को लेकर काफी केयरफुल रहती हैं। जिसमें फेस की स्किन सबसे जरूरी होती है। चेहरे की त्वचा पर जरा सा भी स्पॉट आते ही लड़कियां अक्सर परेशान हो जाती हैं। आजकल बढ़ते प्रदूषण, टेंशन और खराब खानपान की वजह से फेस पर पिगमेंटेशन की समस्या होने लगती है। पिगमेंटेशन को झाईं और मेलाज्मा के नाम से भी जाना जाता है। चेहरे पर यह समस्या होने पर भूरे और काले रंग के धब्बे नजर आने लगते हैं। यह अधिकतर गाल के आसपास वाली जगहों पर देखने को मिलते हैं। ऐसे में पिगमेंटेशन आपके पूरे फेस का लुक बिगाड़ देता है। पिगमेंटेशन होने की वजह प्रदूषण, टेंशन, स्किन प्रॉब्लम, हार्मोनल डिस्बैलेंस, स्किन प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल हो सकती हैं। यदि आप भी अपने चेहरे पर पिगमेंटेशन की प्रॉब्लम का सामना कर रही हैं, तो आज हम आपको दो घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जिनको ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया है। इन नुस्खों की मदद से आप पिगमेंटेशन की समस्या को दूर कर सकती हैं।

पिगमेंटेशन को दूर करने के घरेलू नुस्खे

इस लेख में हम आपको एक्सपर्ट के बताए दो घरेलू नुस्खे बताएंगे। जिनकी मदद से आप अपने से पिगमेंटेशन की समस्या को दूर कर सकती हैं।

पपीते और ग्रीन टी फेस पैक बनाने की आवश्यक सामग्री

बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में पके हुए पपीते का गूदा लेना है।
  • इसको अच्छी तरह मसलकर आप इसमें गुलाब जल मिलाएं।
  • इसके बाद बादाम के तेल और ग्लिसरीन की 8-10 बूंद एड करें।
  • फिर आप ग्रीन टी को पकाकर उसका पानी ठंडा करके इसमें मिक्स करें।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पिगमेंटेशन वाली जगह पर लगाएं।
  • अच्छी तरह सूख जाने के बाद फेस को पानी से धो लें।
  • फेस को पोंछकर एलोवेरा जेल अप्लाई करें।

ये भी पढ़ें: Pigmentation For Skin: गर्मी के कारण चेहरे पर बढ़ रही है पिगमेंटेशन प्रॉब्लम, इन नुस्खों से आएगी चेहरे पर रंगत

मिल्क पाउडर और टमाटर का फेस पैक बनाने की आवश्यक सामग्री

  • मिल्क पाउडर
  • पके टमाटर का पल्प
  • एलोवेरा जेल
  • विटामिन-ई के कैप्सूल

बनाने का तरीका

  • आपको एक बाउल में मिल्क पाउडर लेना है।
  • अब आप इसमें पके हुए टमाटर का पल्प डालकर मिक्स करें।
  • इसके बाद थोड़ा फ्रेश एलोवेरा जेल डालकर मिलाएं।
  • फिर दो विटामिन-ई के कैप्सूल भी डाल देने हैं।
  • सभी चीजों को मिक्स करके फेस पर अप्लाई करें।
  • ड्राई हो जाने के बाद चेहरे को धो लेना है।
  • फेस को सुखाकर गुलाब जल लगाएं।

ये भी पढ़ें: लिप पिगमेंटेशन को करना है कम, तो एक्सपर्ट की बताई गई इन बातों का रखें ध्यान

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।