गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में बालों की समस्या आपको परेशान करती है। गर्मियों में ये समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि धूल और तेज धूप आपके बालों की नमी को खत्म कर देते हैं। जिसके कारण आपके बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में हम कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं ताकि हमारे बाल बेजान और रूखे दिखाई नहीं दें।
लेकिन उनका असर भी कम समय तक रहता है। अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं तो इन हेयर ऑयल को ट्राई करें। आपके बाल कभी भी रूखे नहीं होंगे साथ ही उनकी ग्रोथ भी अच्छी हो जाएगी।
प्याज का तेल
प्याज का तेल आजकल आपको मार्केट में अलग-अलग ब्रांड के मिल जाएंगे। लेकिन आप चाहे तो इसे घर पर तैयार कर सकती हैं जो आपके रूखे और बेजान बालों को स्मूथ बनाएगा।
सामग्री
- घिसी हुई प्याज- 2
- नारियल तेल- 1 कटोरी
बनाने का तरीका
- इसको बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को घिस लें।
- अब इसे निचोड़कर इसका रस निकाल लें।
- इस रस को अलग कर लें।
- अब एक कटोरी में नारियल का तेल गर्म करें और रस को इसमें मिक्स करें।
- इन दोनों मिश्रण को अच्छे से पकने के लिए गैस पर रख दें।
- जब ये अच्छे से पक जाए तो इसे ठंडा करें और बोलत में स्टोर कर लें।
लगाने का तरीका
- बोलत में स्टोर तेल को अप्लाई करने के लिए बालों को साफ करें।
- इसके बाद तेल को थोड़ा-थोड़ा करके अपने बालों में लगाएं और अच्छे से मसाज करें।
- तेल को 15-20 मिनट तक बालों में लगे रहने दें।
- इसके बाद शैंपू लगाकर बालों को वॉश कर लें।
- आपके बाल स्मूथ और सिल्की हो जाएंगे।
टिप्स: इस तेल को लगाने से पहले अपने बालों को अच्छे से वॉश करें। इसके बाद इसे अप्लाई करें।
इसे भी पढ़ें: अगर आपके भी हैं ड्राई बाल तो न करें ये काम
जोजोबा ऑयल
जोजोबा ऑयल बालों के लिए काफी लाभकारी होता है। यह देखने में बिल्कुल नारियल तेल जैसा होता है। लेकिन जब आप इसे अप्लाई करेगी तो ये आपके बाल हाइड्रेट हो जाएंगे जो रूखेपन की समस्या को कभी आने नहीं देगा, साथ ही ये आपके बालों की कोमलता और चमक को बरकरार रखने में भी मदद करता है।
सामग्री
- जोजोबा ऑयल- 5 चम्मच
- नीलगिरी तेल- 1/3 चम्मच
बनाने का तरीका
- एक कटोरी में इस तेल को निकालें।
- इसके बाद इसमें नीलगिरी तेल (एसेंशियल ऑयल्स) को मिक्स करें और मिश्रण बना लें।
लगाने का तरीका
- इस तेल को लगाने से पहले अपना बालों को अच्छे से वॉश कर लें।
- इसके बाद इस तेल को अपने स्कैल्प में लगाएं और अच्छे से मसाज करें।
- करीब 30 मिनट तक इस तेल को अपने बालों में लगा रहने दें।
- जब 30 मिनट हो जाएं तो इसे नॉर्मल पानी और शैम्पू से वॉश कर लें।
टिप्स: इस तेल का इस्तेमाल आप अपने बालों के लिए हफ्ते में एक बार ही करें।
अगर आपको भी लगता है कि, बालों के लिए ये हेयर ऑयल बेस्ट हैं तो इससे जुड़े और हेयर केयर टिप्स हमारे कमेंट सेक्शन पर जरूर शेयर करें।
Recommended Video
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों