होंठों की देखभाल करने के लिए हम सभी कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन नेचुरल आइटम्स को भूल जाते हैं। दरअसल, हम सभी की किचन में ऐसे कई मसाले होते हैं, जो स्किन के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इन्हीं में से एक है दालचीनी। जिसे अमूमन खाने में गर्माहट का अहसास जोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन वास्तव में यह होंठों के लिए भी उतना ही अच्छा है।
दालचीनी की मदद से ना केवल होंठों को प्लम्प किया जा सकता है, बल्कि इससे अन्य भी कई बेनिफिट्स मिलते हैं। यहां तक कि आज के समय में कई ब्रांड्स अपने लिप केयर प्रोडक्ट्स में दालचीनी को शामिल भी करने लगे हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको दालचीनी को लिप केयर रूटीन में शामिल करने के फायदों के बारे में बता रही हैं-
इसे जरूर पढ़ें: Chapped Lips: सर्दियों में फटने लगे हैं आपके होंठ तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, जानिए फायदे
लिप होते हैं एक्सफोलिएट
दालचीनी लिप्स के लिए नेचुरल एक्सफोलिएशन का काम करती है। जब आप इसे अपने लिप्स पर अप्लाई करते हैं तो इससे नेचुरली लिप्स की डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलती है। ऐसे में आपके होंठ अधिक सॉफ्ट और स्मूथ नजर आने लगते हैं।
मिलती है गुलाबी रंगत
हम सभी चाहते हैं कि हमारे होंठ नेचुरली पिंक नजर आएं। ऐसे में दालचीनी का इस्तेमाल करना अच्छा विचार हो सकता है। दरअसल, दालचीनी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करती है। जब होठों में ब्लड का फ्लो बेहतर होता है तो इससे होंठों को नेचुरली पिंक लुक मिलता है। जो देखने में काफी अच्छा लगता है।
इसे जरूर पढ़ें: ठंड में रूखे होंठों की समस्या को दूर करने के लिए बनाएं ये चार लिप मास्क
एनवायरनमेंट डैमेज से बचाव
दालचीनी को लिप केयर रूटीन में शामिल करने का एक फायदा यह भी है कि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, जब दालचीनी का उपयोग लिप्स पर किया जाता है तो इससे कुछ हद तक एनवायरनमेंटल डैमेज से भी लिप्स को प्रोटेक्शन मिलता है।
नेचुरली होते हैं लिप प्लंप
दालचीनी को लिप्स पर अप्लाई करने से ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है। साथ ही साथ, इससे हल्की जलन भी पैदा होती है, जिसके कारण आपके होंठा अस्थायी रूप से थोड़े अधिक प्लंप नजर आ सकते हैं। ध्यान रखें कि यह प्लंप स्थायी नहीं होता है लेकिन कुछ समय तक आपके होंठ अधिक फुलर नजर आ सकते हैं।
होंठों को मिलता है प्रोटेक्शन
दालचीनी में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है, जो आपके लिप्स को इंफेक्शन से बचाने में मदद करती हैं। खासतौर से, अगर उनके फटने या छोटे कट्स आने का खतरा हो। ऐसे में लिप्स पर दालचीनी लगाना अच्छा रहता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आप होंठों पर कट लग जाने के बाद दालचीनी लगाने से बचें। इससे आपको बहुत अधिक जलन हो सकती है।
मिलता है मॉइश्चर
जब लिप केयर की बात होती है तो ऐसे में उसके मॉइश्चर का ख्याल रखना बेहद ही जरूरी होता है। अपने लिप की केयर करने और उसे अतिरिक्त मॉइश्चर देने के लिए आप दालचीनी से लिप बाम बना सकती हैं। आप दालचीनी पाउडर, नारियल तेल और शिया बटर को मिक्स करके लिप बाम तैयार कर सकती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों