How Beauty Sleep Helps Skin: खूबसूरत त्वचा पाना हम सभी चाहते हैं और इसके लिए हम आए दिन नए-नए प्रोडक्ट्स से लेकर स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं। हर स्किन टाइप के लिए ट्रीटमेंट भी अलग ही होता है। यह भी हम सभी जानते हैं। बदलते दौर में हम किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले भी एक्सपर्ट की सलाह लेना पसंद करते हैं।
ऐसे में ब्यूटी स्लीप जैसे कई शब्द आपने सुने ही होंगे। आखिर क्या होता है यह ब्यूटी स्लीप और ऐसा भी कहा जाता है इसके कई फायदे भी होते हैं, जो खूबसूरती को बरकरार रखने में मदद करते हैं।
क्या होती है Beauty Sleep?
ब्यूटी स्लीप कोई ट्रीटमेंट नहीं है, बल्कि यह समय से सोने और सही तरीके से सोने को कहा गया है। हमें रोजाना कम से कम 8 से 9 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी होता है। वहीं कोशिश करें कि आप सोने से पहले स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें और लगातार कई घंटों तक सोकर नींद को पूरा करें।
त्वचा को फ्रेश बनाने के लिए क्या करें?
ब्यूटी स्लीप लेने यानी समय से सोने से आप फ्रेश महसूस करेंगे। आपकी हेल्थ से ही जुड़ी स्किन होती है। ऐसे में त्वचा में कोई भी बदलाव अंदरूनी हेल्थ के हिसाब से ही नजर आता है। समय से सोने से नींद पूरी करने से दिमाग खुला रहेगा और इसका सीधा प्रभाव आपके चेहरे की त्वचा पर नजर आने लगेगा।
त्वचा को जवां रखने के लिए क्या करें?
हम सभी लम्बे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आना चाहते हैं और इसके लिए हमें किसी महंगी क्रीम की नहीं, बल्कि समय से सोने की जरूरत होती है। समय से सोने और नींद पूरी करने से आपकी उम्र तो बढ़ेगी ही, वहीं इसका पॉजिटिव असर आपकी स्किन पर नजर आएगा और त्वचा नेचुरल तरीके से ग्लो करेगी।
इसे भी पढ़ें:बढ़ती उम्र में भी काजोल की तरह जवां दिखने के लिए करें इन चीजों को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल
अंडर आई स्किन को कैसे मदद करती है ब्यूटी स्लीप?
अक्सर देर रात तक जागने के कारण और ज्यादा स्ट्रेस लेने से आंखों के नीचे की त्वचा यानी अंडर आई स्किन में काले घेरे मतलब डार्क सर्कल्स नजर आने लगते हैं। इन्हें कम करने के लिए समय से सोना और त्वचा का सही तरीके से ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।
अगर आपको त्वचा का ख्याल रखने का तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों