चेहरे की खूबसूरती में सुंदर मुस्कुराहट का भी बड़ा हाथ होता है। अगर आप का चेहरा मुस्कुराते हुए अच्छा लगता है तो आप सुंदरता के पैमाने पर खरे उतरते हैं। मगर, केवल मुस्कुराहट के सुंदर होने से कुछ नहीं होता। हंसते वक्त होंठों के पीछे से झलकते हुए दांत भी खूबसूरत होने चाहिए। अगर आप के दांत पीले हैं तो जाहिर सी बात है कि वह खराब ही नजर आते होंगे। दांतों में पीलापन खानपान और उन्हें ढंग से साफ न किए जाने पर हो जाता है। आप जिस तरह अपने बालों त्वचा और शरीर की देखभाल करती हैं उसी तरह आपको अपने दातों को सुंदर बनाने के लिए उनकी उचित देखभाल करनी चाहिए। इसके लिए आपको महंगे टूथपेस्ट की जरूरत नहीं है बल्कि आप कुछ आसान घरेलू उपाय आजमा कर भी सफेद और चमकते हुए दांत पा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: नींबू नमक या पानी में ऐसा क्या मिलाकर लगाएं जो दांतों का पीलापन दूर हो जाए
सरसों का तेल सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना गया है। भारतीय घरों में तो यही तेल खाना पकाने के भी काम आता है। हड्डियों को मजबूत करने के लिए इसी तेल की मालिश भी की जाती है। मगर, क्या आपको पता है यह तेल दांतों की खूबसूरती बढ़ाने के काम भी आ सकता है। इसके लिए आपको रात में सोने से पहले 5 मिनट के लिए सरसों के तेल को मुंह में रखना हैं और जीभ की मदद से दांतों पर अच्छे मलना है। इसके बाद आप पानी से कुल्ला करके सो जाएं। ऐसा आप 1 हफ्ते तक भी करेंगी तो आपको इसका असर नजर आने लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें: अगर दांतों के पीलेपन को हटाने के लिए करवाने वाली हैं ब्लीच तो जान लें ये जरुरी बातें
बनाना पील आपने चेहरे और बालों पर ग्लो और शाइन लाने के लिए कई बार लगाई होगी। केला सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है। मगर, इन सबके साथ केला दातों की सफाई के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
आप बनाना पील लगाकर अपने दातों से पीलेपन को गायब कर सकते हैं। इसके लिए आपको बनाना पील को 2 मिनट के लिए अपने दातों पर लगाना होगा इसके बाद आप पील को निगल सकती हैं। कुछ देर बाद आप पानी से कुल्ला भी सकती हैं। आपको बता दें कि केले में पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैग्नीज होता है जो दातों को सफेद बनाने में मदद करता है।
चारकोल यानी कोयला। कोयले का इस्तेमाल कई चीजों में होता है। यह त्वचा के दाग-धब्बे हटा कर उसे ग्लोइंग और निखारने के लिए फेस पैक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसके अंदर दाग-धब्बों को दूर करने की क्षमता होती हैं। अगर आप अपने दांतों के पीलेपन से परेशान है तो आए एक्टिवेटेड चारकोल से ब्रश करें। यह आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा। इसे थोड़ा सा टूथब्रश में लगाएं और अच्छे ब्रश करें। फिर पानी से मुंख साफ करें। कुछ दिन ऐसा लगातार करने पर आपके दांतों का पीलापन एकदम साफ हो जाएगा।
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल खाने में होता है। मगर, आप इसे ब्यूटी ट्रीटमेंट में भी यूज कर सकती हैं। आप इससे अपने दातों के पीलेपन को पूरी तरह से दूर कर सकती हैं। इसे आप अपने टूथपेस्ट के साथ मिक्स करके आप इससे ब्रश करेंगी तो आपके दातों का पीलापन दूर हो जाएगा और वह चमकदार बन जाएंगे।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।