‘अंजली’, ‘यह हैं मोहब्बतें’, ‘कभी सौतन कभी सहेली’ और अब ‘नागिन-3’ में विशाखा के रोल में नजर आ रहीं अनीता हसनंदानी टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस हैं। अनीता ने एकता कपूरी की कुछ फिल्म जैस ‘क्रिशना कॉटेज’ और ‘यह दिल’ जैसी मूवीज में काम कर चुकी हैं। अनीता हसनंदानी भले ही फिल्मों में अपना जदू नहीं बिखेर पाईं मगर, टीवी इंडस्ट्री में वह बहुत ही फेमस एक्ट्रेस हैं। लोगों को उनकी एक्टिंग के अलावा उनकी खूबसूरती से भी बहुत लगाव है। सिंपल और सोवर दिखने वाली अनीता 38 वर्ष की हैं। उन्हें देख कर कोई इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि वह 35 प्लस हैं। अनीता हसनंदानी की खूबसूरती की वजह उनका ब्यूटी रूटीन हैं। इसमें खाने पीने से लेकर स्किन केयर,हेयर केयर और फिटनेस भी आती है। इन सबकी मदद से अनीता आज भी बेहद सुंदर नजर आती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अनीता हंसनदानी अपने बिजनेसमैन पति से नहीं लेती हैं पैसे, खुद चलाती हैं खर्चेस्किन केयर
अनीता की सॉफ्ट और ग्लोइंग त्वचा का राज उनका स्किन केयर रूटीन है। वह सुबह उठते ही चेहरे को गुलाबजल से साफ करती हैं। इससे रात भर में चेहरे पर आया ऑयल साफ हो जाता है। इसके अलावा वह चेहरे पर घर के बने फेस पैक्स लगाती हैं। अनीता पपीते और नारियल का फेसपैक हफ्ते में एक बार जरूर लगाती हैं। इसके साथ ही अनीता कभी भी अपने चेहरे को साबुन से वॉश नहीं करतीं। वह हमेशा अच्छे ब्रांड का फेस वॉश ही चेहरा साफ करने के लिए यूज करती हैं। अनीता चेहरे को दिन में 4 बार फेशवॉश से साफ करती हैं और फिर एक अच्छे ब्रांड की क्रीम से मॉइस्चराइज करती हैं। जब भी अनीता घर से बाहर निकलती हैं तो कभी भी सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलतीं। इसके साथ तला भुना खाना भी अनीता नहीं खातीं।
इसे जरूर पढ़ें: अनिता हसनंदानी की साड़ियां होती हैं स्टाइलिश, देखियें उनके टॉप 10 साड़ी लुक
हेयर केयर
अनीता के बाल बेहद सॉफ्ट और शाइनी हैं। अनीता अपने बालों में रोज नारियल का तेल लगाती हैं। इतना ही नहीं वह हमेशा अपने बालों डिफ्रेंट हेयर स्टाइल में रखती हैं इससे उनके बालों की एक्सरसाइज होती रहती है। बालों में कैमिकल ट्रीटमेंट लेने की जगह अनीता को घरेलू हेयर पैक्स लगाना ज्यादा पसंद है। वह दही से बालों को हफ्ते में एक बाद कंडीशनर जरूर करती हैं।
फिटनेस
अनीता बहुत फूडी हैं। मगर, उनका मेटाबॉलिज्म रेट काफी अच्छा है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि वह पानी बहुत पीती हैं और ज्यादातर कोशिश करती हैं कि वह लिक्वेड डाइट पर रहें। मगर, अपने टेस्ट के साथ वह कभी समझौता नहीं करती और क्रैश डाइट पर बिलीव करती हैं। जिम में वक्त बिताने से बेहतर उन्हें रस्सी कूदना, वॉक करना और डांस करना अच्छा लगता है। इसके साथ-साथ वह डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज और कपालभाती भी रोज करती हैं। अगर जिम जाना भी होता है तो वह शाम के समय ही जिम जाती हैं।
मेकअप
35 प्लस होने के बाद भी अनीता हसनंदानी की त्वचा काफी यूथफुल लगती है। इसके सबसे बड़ा कारण है कि वह मेकअप से बचती हैं। अनीता कभी भी हैवी मेकअप नहीं करतीं। शूट के दौरान सीन की डिमांड के मुताबिक ही मेकअप करती हैं। अगर वो हैवी होता है तो शूट खत्म होते ही उसे रिमूव कर देती हैं। अनीता बहुत ही अच्छे ब्रांड का मेकअप रिमूवर यूज करती हैं। वह नॉर्मल डेज में मिनिमल मेकअप ही कैरी करती हैं। लिप बाम एक ऐसा प्रोडक्ट है,जो अनीता का ऑल टाइम फेवरेट है।
वह काजल और लिप बाम के बिना नहीं रह सकतीं। अनीता का रंग सांवला है इसलिए उन्हें अपने चेहरे पर हाइलाइटर्स का यूज बहुत करती हैं। इसके अलावा उन्हें ब्लैक से ज्यादा ग्रीन और ब्लू आईलाइनर पसंद है। मेकअप के मामले में अनीता वाकई काफी कंजूस हैं। मगर यही उनकी अच्छी और ग्लोइंग स्किन का राज है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों