शादी का सीजन शुरू हो चुका है और इसी के साथ ब्राइडल मेहंदी डिजाइंस की तलाश भी बढ़ गई है। जाहिर सी बात है दुल्हन की मेहंदी तो खास होनी ही चाहिए। वैसे तो आजकल रोज ही ब्राइडल मेहंदी डिजाइंस का ट्रेंड बदल रहा है, मगर फुल हैंड मेहंदी डिजाइन का क्रेज आज भी लड़कियों के अंदर है। ऐसे में दुल्हन को पूरे हाथो में मेहंदी लगाने के लिए नए-नए और आकर्षक डिजाइंस तलाशती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही फुल हैंड ब्राइडल मेहंदी डिजाइंस दिखाएंगे, जिनको देखकर आप वैसी ही डिजाइंस अपने हाथों में रीक्रिएट करा सकती हैं।
अगर आपकी शादी जल्दी ही होने वाली है और आप ब्राइडल मेहींदी की सुंदर-सुंदर डिजाइंस तलाश रही हैं, तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही तस्वीरं दिखाएंगे, जिन्हें देखकर आप अपनी ब्राइडल मेहंदी डिजाइन तय कर पाएंगी। आपको इसमें जाल, गोल टिक्की, मंडला और मोर डिजाइंस वाली कई ब्राइडल मेहंदी डिजाइन के विकल्प आपको देखने को मिल जाएंगी। इन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार आर्टिस्ट को बोलकर हाथों में लगवा सकी हैं।
इस तरह की ब्राइडल मेहंदी डिजाइन में आप हाथों में छोटे बड़े फूल बना सकती हैं। इसे और भी खूबसूरत बनाने के लिए आप जाल और झूमर की डिजाइन बना सकती हैं। इससे यह मेहंदी आर्ट ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न भी लगती हैं। आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन को बढ़ाते हुए बैक हैंड पर भी ले जा सकती है। इसकी शुरुआत आप ब्लॉक मेहंदी आर्ट से कर सकती हैं और फिर धीरे-धीरे महीन डिजाइंस बनाएं। आप इसमें मेहराब और बारीक जाल भी बना सकती हैं। इससे यह मेहंदी बहुत ही घनी लगती हैं।
ब्राइडल मेहंदी में गुलाब और कमल का फूल न हो, तो वह अधूरी लगती है। दरअसल, दोनों ही डिजाइंस दिखने में खूबसूरत लगती हैं और इनका धार्मिक महत्व भी है। इस तरह की मेंदी आप कलाई के थोड़ा पीछे से छोटे-छोट मेहराब बनाते हुए स्टार्ट करें। आप फिर आलग-अलग बॉर्डर डिजाइंस बना सकती हैं और जिसमें फूलों की बेल, डॉट्स, और जाल आदि को क्लब कर सकते हैं। फिर आप इसी डिजाइन को आगे बढ़ाएं और हथेली तक पहुंचते-पहुंचते आपको आधे चांद बनाकर उसे छोटे डिजाइन एलिमेंट्स से भरना होगा और फिर आप आगे पैच बना सकती हैं। इस तरह से आप उंगलियों में भी मिक्स एंड मैच करते हुए डिजाइंस को आगे बढ़ा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- दुल्हन के पैरों की शोभा बढ़ाएंगे मिनिमल डिजाइन की ये आसान मेहंदी डिजाइंस
आजकल ब्राइडल मेहंदी की ट्रेंड बदल रहे हैं और आप दुल्हन ज्यादा देर तक बैठकर मेहंदी नहीं लगवाती हैं। दुल्हन को ऐसी मेहंदी डिजाइंस की तलाश रहती है, जो दिखने में सुंदर हो और रचने के बाद हाथ भरे-भरे लगें, वहीं मेहंदी लगवाने में समय कम लगे दुल्हनों की आजकल ऐसी शर्त भी होती है। इसलिए आजकल झरोखा और बलॉक ब्राइडल मेंहदी को बहुत पसंद किया जा रहा है। इस तरह की मेहंदी में आप तरह-तरह के डिजाइन वाले झरोखे बना सकती हैं और फ्लोरल ब्लॉक्स बना सकती हैं। इससे मेहंदी की खूबसूरती भी बरकरार रहेगी और आपको वक्त भी कम ही लगेगा।
मोर डिजाइन वाली मेहंदी का क्रेज हर महिला को होता है। यह दिखने में बुहत सुंदर लगती है। ऊपर दिखाई गई मेहंदी में झूमर और मोर के डिजाइंस बनाएं गए हैं। इसमें मोर के पंखों को बहुत ब्रॉडर और खूबसूरत दिखा गया है। मोर के साथ आप इस मेहंदी को थोड़ा राजस्थानी लुक देने के लिए हाथी भी बना सकती हैं। ब्राइडल मेहंदी डिजाइंस में इस तरह की मेहंदी को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। आपको इस तरह की मेहंदी में क्रॉस जाली वर्क भी करना चाहिए, इससे मेहंदी की डिजाइन का ग्रेस भी बढ़ जाता है और रचने के बाद मेहंदी बहुत सुंदर दिखती है।
इसे जरूर पढ़ें- Quick Mehndi Designs: 10 मिनट में लगाएं 10+ सरल और खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस देखें तस्वीरें
कैरी ब्राइडल मेहंदी डिजाइंस दिखने में बहुत ज्यादा ट्रडिशनल लगती हैं और इसमें राजस्थानी टच आता है। कैर को सपोर्ट करने के लिए आप बेल, पत्ती, लताएं और पराग आदि भी बना सकती हैं। वहीं महंदी में कहीं-कहीं पर जाल वर्क करके एक डिजाइन को दूसरी डिजाइंस से जोड़ भी सकती हैं। कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह की मेहंदी में आप उंगलियों पर बोल्ड फ्लोरल डिजाइंस बना सकती हैं।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो आप इसे शेयर और लाइक जरूर करें। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। इस तरह के और भी लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।