उम्र बढ़ने के साथ, त्वचा लटकने लगती है। कई कारणों से उम्र से पहले में कसाव कम हो जाता है। इसकी वजह से समय से पहले, बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आने लगते हैं। हम सभी चाहते हैं कि हमारी स्किन जवां बनी रहे। बढ़ती उम्र के लक्षणों को रिवर्स तो नहीं किया जा सकता है। लेकिन, उम्र से पहले अगर आप बूढ़ी नजर आ रही हैं, तो इस पर ध्यान देना चाहिए। स्किन को यंग और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए, सही स्किन केयर बहुत जरूरी है। त्वचा में नेचुरली कसाव लाने के लिए, सही स्किन केयर के साथ, हेल्दी डाइट भी जरूरी है। यहां हम आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। यह त्वचा में कसाव लाने में मदद करेगा। इसे बनाना भी बहुत आसान है और यह गुणों से भरपूर है।
त्वचा में कसाव लाने के लिए घर पर बनाएं यह फेस पैक
- केला, विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, जिंक और पोटैशियम से भरपूर होता है।
- इसमें रेटिनॉल होता है। यह डार्क स्पॉट्स को कम करता है। केले से बना फेस मास्क लगाने से दाग-धब्बे, झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती हैं।
- यह कोलेजन प्रोडक्शन में मदद करता है। इससे त्वचा समय से पहले बूढ़ी नहीं होती है।
- जिंक, इंफ्लेमेशन कम करता है और दाग-धब्बों को कम कर, त्वचा को बेदाग बनाता है।
- लटकती स्किन को कम कर, त्वचा में कसाव लाने में यह फेस पैक मदद करता है।
- केला स्किन में इलास्टिसिटी बनाए रखता है और समय से पहले स्किन में आ रहे बदलावों को रोकने में भी मदद करता है।
- शहद स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है और पोषण देता है।
- शहद एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर है। यह फ्री रेडिकल्स को कम कर, स्किन को जवां बनाता है।
- शहद त्वचा को अंदर से साफ करके, त्वचा में बेदाग निखार लाता है।
- कच्चे दूध में विटामिन-ए, विटामिन-डी और विटामिन- ई होते हैं। यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और इसमें प्रोटीन भी होता है।
- यह एजिंग के साइन्स को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें-मुहांसों के निशान और झाइयां होंगी कम, एक्सपर्ट के बताए इस फेस मास्क की लें मदद
उम्र में जवां दिखने में मदद करेगा यह फेस मास्क
सामग्री
- केला- 1
- शहद- 2 चम्मच
- दूध- 2 चम्मच
विधि
- केले को अच्छे से मैश कर लें।
- इसका एक पेस्ट जैसा बना लें।
- अब इसमें शहद और दूध मिलाएं।
- इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं।
- इसके बाद चेहरे को धो लें।
- आपको कुछ हफ्तों में अंतर महसूस हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Spotless Skin: गर्मियों में बेदाग और चमकती त्वचा के लिए लगाएं घर पर बना यह खास फेस पैक
नोट -किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
त्वचा में कसाव लाने के लिए, आप इस घरेलू नुस्खे को आजमा सकती हैं। अगर आपको यह नुस्खा पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों