Face Toner: चेहरे की त्वचा जब ढीली नजर आती है, तो हमें चेहरा अजीब दिखाई देता है। ऐसे में कई बार हम पार्लर जाकर चेहरे की मसाज भी करवाते हैं। साथ ही, आजकल काफी सारे ऐसे ट्रीटमेंट आ गए हैं, जिससे त्वचा में कसाव लाया जाता है। लेकिन हर बार ये ट्रीटमेंट काम नहीं आते हैं। ऐसे में आप टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप के बताए गए तरीके से सेब के सिरके से टोनर को बनाएं। इसे लगाने से आपकी त्वचा साफ और अच्छी नजर आएगी। चलिए आपको बताते हैं इसे कैसे तैयार करें और फायदे किस तरह से हैं।
सेब के सिरके के स्किन पर फायदे
सेब का सिरका स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। बस इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें पीएच बैलेंस अच्छा होता है। साथ ही इसमें एंटी फंगल गुण होता है, जो त्वचा में एक्ने और पिंपल्स की समस्या को कम करता है। इसे लगाने से डार्क स्पॉट्स, दाग धब्बे और स्किन टोन इवन नजर आती है। इसलिए आप एक्सपर्ट की राय लेकर चेहरे पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
सेब के सिरके का टोनर कैसे बनाएं
View this post on Instagram
- इसके लिए आपको एक कटोरी में 1/3 सेब का सिरका लेना है।
- इसमें बहुत थोड़ा पानी डालना है।
- फिर इस मिश्रण को आपको एक स्प्रे बोतल में डालकर अच्छे से मिक्स करना है।
- अब इसे अपने चेहरे पर लगाना है।
- आप चाहें तो कटोरी में निकालकर कॉटन पैड से भी इस फेस टोनर को लगा सकती हैं।
- इसे 15 मिनट लगाएं रखें। फिर पानी से चेहरा साफ कर लें।
टोनर को कब-कब लगाएं
इसमें सेब का सिरका मौजूद है, तो कोशिश करें कि इस टोनर को आप रोजाना फ्रेश बनाएं। इसके बाद अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा पर कसाव अच्छा आएगा। साथ ही, आपको किसी तरह की कोई स्किन प्रॉब्लम नहीं होगी। बस आपको इसे डायरेक्ट स्किन पर नहीं लगाना है। इसमें आपको पानी या किसी और चीज को मिक्स करके लगाना है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी के दिनों में मॉइश्चराइजर की जगह चेहरे पर लगाएं ये चीजें, नहीं होगी स्किन प्रॉब्लम
टोनर कई तरह के आपको बाजार में मिल जाएंगे। लेकिन आप इसे बनाकर अपने चेहरे पर लगाकर देखें। इसे लगाने से आपकी त्वचा अच्छी हो जाएगी। ऐसे ही आप और भी टोनर को बनाकर चेहरे पर लगा सकती हैं। बस पैच टेस्ट जरूर करें।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों