समय के साथ त्वचा में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं, जिन्हें एजिंग साइंस कहा जाता है। इन एजिंग साइंस को कम करने के लिए आपको रोजाना समय-समय पर स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए। चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए सही तरह से स्किन केयर प्रोडक्ट्स आपको आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन जरूरी नहीं है कि यह सभी प्रोडक्ट्स आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद साबित हों।
त्वचा का ख्याल रखने के लिए आप घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं कैसे करें बढ़ती उम्र में त्वचा की देखभाल। साथ ही, जानेंगे इन चीजों से त्वचा को मिलने वाले फायदों के बारे में-
बढ़ती उम्र में किन चीजों की मदद से करें त्वचा की देखभाल?
- आलू
- शहद
आलू को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
- झाइयों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।
- पोर्स को साफ करने में मददगार साबित होता है।
शहद को त्वचा पर लगाने के फायदे क्या हैं?
- त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
- शहद चेहरे में मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
- चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
- इसके अलावा यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: खीरे का इस तरह करें अपने चेहरे पर इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे
बढ़ती उम्र में कैसे रखें त्वचा का ख्याल?
- जवां त्वचा पाने के लिए एक बाउल में 1 से 2 आलू को ग्राइंड कर लें।
- इसमें 2 चम्मच शहद को मिला लें।
- इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगा लें।
- चेहरे पर लगाने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- 20 मिनट तक इस फेस पैक को चेहरे की त्वचा पर लगा रहने दें।
- अब चेहरे को पानी की मदद से धो लें।
- इस नुस्खे को आप हफ्ते में 2 बार आजमा सकती हैं।
- लगातार इसका इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा लम्बे समय तक जवां रहेगी।
नोट -किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको बढ़ती उम्र को घटाने का घरेलू नुस्खा और फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों