बाल बनेंगे रेशमी और मजबूत, घर में बनाएं यह हेयर मास्क

बालों को शाइनी, मजबूत बनाने के लिए आप घर पर ही होममेड मास्क तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका क्या है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-09-25, 16:31 IST
natural  mask

हेयर मास्क बनाने की सामग्री

  • आंवला पाउडर- 1 चम्मच
  • भृंगराज पाउडर-1 चम्मच
  • हिबिस्कस पाउडर -1 चम्मच
  • मेथी का पानी सोक्ड ओवरनाइट
  • दही (ऑप्शनल)

विधि

  • सबसे पहले मेथी के पानी में रात भर के लिए भिगो दें।
  • अब सुबह एक बर्तन में एक चम्मच आंवला,भृंगराज और पाउडर डालें।
  • अब इसमें मेथी का पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
  • आप इसकी जगह पर तांबे के बर्तन में रखा हुआ दही भी मिला सकते हैं।
  • दही वाला प्रोसेस ऑप्शनल है।
  • तैयार है आपका होममेड हेयर मास्क, आप इसे अच्छी तरह से बालों पर लगाएं।
  • हेयर वॉश के बाद आपको स्पा जैसा एहसास होगा।

यह भी पढ़ें-Lips Care : होठों को गुलाबी बनाए रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

हेयर मास्क के फायदे

top view natural hair with brush

एक्सपर्ट बताती हैं की आंवला, भृंगराज और हिबिस्कस बालों की देखभाल के लिए एक ड्रीम टीम की तरह है।

आंवले में विटामिन सी होता है, जो बालों के विकास के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे दो मूंहे बालों की समस्या भी दूर होती है।भृंगराज, आयुर्वेद में बालों की समस्याओं के इलाज के लिए एक प्रमुख जड़ी-बूटी मानी जाती है, और हिबिस्कस आपके बालों को मजबूती के साथ ही चमकदार बनाता है। यह डैंड्रफ और स्कैप की समस्याओं में फायदा पहुंचाता है।

यह भी पढ़ें-कैस्टर ऑयल होंठो पर लगाने से मिलते हैं कई फायदे, नेचुरल पिंक लगेंगे लिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP