खूबसूरत चेहरा किसी को भी आकर्षित कर सकता है, लेकिन एक छोटा-सा पिंपल चेहरे की पूरी खूबसूरती बिगाड़ देता है। जी हां एक्ने की समस्या युवा वर्ग से लेकर हर उम्र के लोगों की एक बड़ी समस्या बन गई हैं। यूं तो अक्सर एक्ने के निकलने की वजह हार्मोन्स का बदलाव होता है। लेकिन कई बार खान-पान में गड़बड़ी जैसी अन्य वजहों के कारण भी यह समस्या होती हैं। एक्ने की समस्या से अधिकांश ऑयली स्किन वाले लोग बेहद परेशान रहते हैं। लेकिन यह एक्ने की समस्या खूबसूरती को और भी ज्यादा बिगाड़ देते हैं, जब एक्ने मार्क्स छोड़ देते हैं। इससे चेहरा और भी ज्यादा फीका लगने लगता है। कई बार हम इन मार्क्स को यह सोचकर अनदेखा कर देते हैं कि समय के साथ अपने आप ठीक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होता है। बाद में जब इस पर ध्यान जाता है, तो काफी देर हो चुकी होती है और इन दाग-धब्बों को हटाना चुनौती बन जाती है। ऐसे में आप चेहरे के दाग हटाने वाली मार्किट में मिलने वाली क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन कई महिलाओं को समझ में नहीं आता है कि कौन सी क्रीम अच्छी हैं। इसलिए आज हम आपको एक्ने मार्क्स को दूर भगाने वाली कुछ फायदेमंद क्रीम के बारे में बता रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: आखिर आपकी skin को दर्द देने क्यों आते हैं pimples? जानिये ये हैं कारण
रिचफील एंटी-ब्लेमिश क्रीम मुंहासे, मुंहासों के निशान, डार्क सर्कल और पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद हेल्प करता है। इसके अलावा, यह क्रीम त्वचा को साफ करने, त्वचा को निखारने, त्वचा को टोन करने और धब्बों या झाइयों को रोकने में भी मदद करती हैं। इसमें पैराफिन और हानिकारक केमिकल मौजूद नहीं होते है। इसमें नेचुरल गुण मौजूद होते हैं और इसके रेट भी काफी सही हैं। इसे आप आसानी से घर बैठे यहां से 140 रुपये में खरीद सकती हैं।
मुंहासे के निशान को हटाने के लिए मेडर्मा स्किन केयर जैल बहुत ही अच्छा है। इससे इस्तेमाल आप एक्ने के निशान हटाने के साथ ही सर्जिकल निशान, जलन और स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए कर सकती हैं। यह आसानी से स्कार्स को हटाता है। इसे आप आसानी से घर बैठे यहां से 450 रुपये में खरीद सकती हैं।
एक्ने के कारण चेहरे पर होने वाले काले धब्बे हटाने वाली क्रीम की लिस्ट में बायो विंटर ग्रीन स्पॉट करेक्टिंग एंटी-एक्ने क्रीम भी शामिल है। इससे कील-मुंहासों के दाग को कम करने में हेल्प मिलती है। इस क्रीम की सबसे अच्छी बात यह है कि इससे त्वचा ड्राई भी नहीं होती है। यह मुंहासों के कारण होने वाली सूजन को कम करने और मुंहासों के निशान को रोकने और त्वचा के पोर्स को निखारने में हेल्प करती है। साथ ही इसमें किसी तरह का कोई प्रिजर्वेटिव और केमिकल मौजूद नहीं होता है। साथ ही यह पिंपल के आकार को कम करने में हेल्प करती है। इसे आप आसानी से घर बैठे यहां से 149 रुपये में खरीद सकती हैं।
यह लगभग सभी का फेवरेट प्रोडक्ट है। इसे सेलेब्स के बाथरूम की अलमारियों में भी देखा जा सकता है। बायो-ऑयल एक हाइड्रेटिंग ऑयल है जो सेकंड में आपकी त्वचा में अवशोषित हो जाता है और गहरे मुंहासे के निशान को मिटाने के लिए जाना जाता है। यह स्ट्रेच मार्क्स के निशान को हल्का करने में भी बहुत मददगार होता है। इसे आप आसानी से घर बैठे यहां से 350 रुपये में खरीद सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: आपके तकिये व बेडशीट और अन्य चीजें भी बनती हैं आपके मुहांसों का कारण
अगर आप चेहरे पर होने वाले एक्ने के दाग से परेशान हैं तो न्यूट्रोजेना रैपिड टोन रिपेयर डार्क स्पॉट करेक्टर से अच्छी क्रीम आपके लिए कोई और हो ही नहीं सकती है। इसे न्यूट्रोजेना के टॉप प्रोडक्ट में से एक माना गया है। इस क्रीम का दावा है कि इसका असर एक हफ्ते में दिखाई देने लगता है। इसमें विटामिन सी और रेटिनॉल मौजूद हैं, जो काले धब्बों को दूर करने में हेल्प करने के साथ ही त्वचा में निखार लाते हैं। इस क्रीम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें Hyaluronic acid, त्वचा को हाइड्रेट करने वाला तत्व मौजूद होते है और यह त्वचा पर जल्दी असर दिखाती हैं। इसे आप यहां से खरीदें।
अगर आप भी एक्ने के मार्क्स से परेशान हैं तो इनमें से अपनी पसंद की कोई भी क्रीम आप अपने लिए ऑर्डर कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।