मानसून के मौसम में आपको अपनी त्वचा का बहुत ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में कीड़े-मकोड़ो और फंगस का प्रकोप बना रहता है। वहीं, ऐसे मौसम में त्वचा में रूखेपन की समस्या भी बनी रहती है, इस कारण हमारी त्वचा और बालों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है और त्वचा ड्राई हो जाती है। ऐसे में अपनी रूखी पड़ी त्वचा पर नमी बनाएं रखने के लिए आप फलों का इस्तेमाल कर सकती है। आइए जानें, ड्राई स्किन को ठीक करने और उसकी निखार को बनाएं रखने के लिए फ्रूट फेस पैक के बारे में।
इसे जरूर पढ़ें: मलाइका अरोड़ा चेहरे पर रंगत बनाएं रखने के लिए इन चीजों का करती हैं इस्तेमाल, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट
एवोकाडो में प्राकृतिक तेल और वसा जैसे गुण पाएं जाते हैं, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो मैश कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस मास्क को एक हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर लगाएं।
अनार एक ऐसा फल है जो त्वचा को दुबारा पुनर्जीवित कर सकता है और साथ ही साथ इसमें एंटी-एजिंग प्रॉपर्टी भी मौजूद होती हैं। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 1/2 टेबल स्पून आटा डालें। अब इस आटे में 1 टेबल स्पून अनार का रस मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर 10 मिनट तक लगाकर फिर गर्म पानी से धो लें। इस पैक को 1 महीने में 2 बार जरूर लगाएं और ड्राई स्किन से छुटकारा पाएं। मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करने से पहले जानें कुछ जरूरी बातें।
अंगूर में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होती है, जो स्किन की सुरक्षा के लिए फायदेमंद होती है। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले कुछ अंगूर लेकर उन्हें क्रश कर लें और इनका रस निकाल लें। अब इस रस में जैतून का तेल मिलाएं। चेहरे पर इस पैक को लगाएं और फिर इसे 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस पैक को आप एक महीने में दो बार लगा सकती हैं। ये 5 घरेलू बॉडी स्क्रब अपनाएंगी तो बचेगा पैसा मिलेगी खूबसूरती।
स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं जो ऑयली स्किन की समस्याओं से बचाएं रखने में मदद करती है। इसके अलावा यह त्वचा को जवां बनाएं रखने में भी मदद करती है। इस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पका हुआ स्ट्रॉबेरी मैश करें और फिर इसमें 1 टेबल स्पून गुलाब जल मिलाएं। अब इस पैक को पूरे चेहरे पर लगाएं और इसे दस मिनट के लिए छोड़ दें, फिर, गुनगुने पानी से धो लें। इस पैक को सफ्ताह में 1 बार लगाएं।
एप्पल एक ऐसा फल है जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह त्वचा को जवां बनाएं रखने के साथ-साथ इसे कई समस्याओं से भी बचाता हैं। इसका पैक तैयार करने के लिए एप्पल का एक टुकड़ा लें और इसे मैश कर लें। अब, इसमें एक टेबल स्पून शहद मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और उसे दस मिनट के लिए छोड़ दें। दस मिनट बाद इसे गर्म पानी से धो लें। सप्ताह में 1 बार इसे अपने चेहरे पर जरूर लगाएं। इस '1 चीज' से आता है चेहरे पर नेचुरल ग्लो, बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट आशमीन मुंजाल।
इसे जरूर पढ़ें: Glowing Skin Tips: जीरे से बना फेस स्क्रब आपके चेहरे पर ले आएगा Instant Glow
आपको बता दें कि केला एक ऐसा फल है जिसमें हाइड्रेटिंग गुण मौजूद होते हैं और ये पौष्टिक भी होता है, जो ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक केले को मैश करें और इसमें एक टेबल स्पून नारियल का तेल डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस फस पैक को पूरे चेहरे पर लगाएं और इसे सूखने दें। जब फेस पैक सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें और इसके बाद मॉइस्चराइज़र लगाएं। इस पैक को वीक में कम से कम दो बार जरूर लगाएं। स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के अवसर पर HerZindagi महिलाओं के लिए एक exclusive वर्कशॉप प्रस्तुत कर रहा है। हमारे #BandhanNahiAzaadi अभियान का हिस्सा बनने के लिए आज ही फ्री रजिस्ट्रेशन करें। सभी प्रतिभागियों को मिलेगा आकर्षक इनाम।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।