बारिश के मौसम में त्वचा से जुड़ी परेशानियां और बढ़ जाती हैं। मौसम में आए बदलाव की वजह से स्किन चिपचिपी नजर आने लगती है। यही नहीं इस मौसम में मुंहासों की समस्या और भी बढ़ जाती हैं। हालांकि ऐसे कई कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स हैं, जो दावा करते हैं कि वह रातों-रात कील मुंहासों से छुटकारा दिला सकते हैं, जिसमें कोई सच्चाई नहीं होती है। वहीं कुछ महिलाएं पिंपल्स को अक्सर हाथों से टच करती रहती हैं, इसी तरह की आदतें आपके चेहरे को खराब कर सकती हैं।
वहीं विशेषज्ञों का भी मानना है कि पिंपल्स के साथ छेड़छाड़ करने से परेशानी और बढ़ सकती है। यही नहीं हमारे डेली रूटीन में कई ऐसी बुरी आदतें होती हैं, जो मुंहासों की समस्या से छुटकारा दिलाने के बजाय उसे और भी बढ़ा देती हैं। इन्हीं आदतों की वजह से चेहरे पर पिंपल्स की समस्या बढ़ती चली जाती है।
अगर आपके चेहरे पर एक से ज्यादा मुंहासे हैं तो कैमिकल युक्त प्रोडक्टों का इस्तेमाल ना करें। अपने चेहरे को क्लीन और मेकअप फ्री रखें। कई बार ऐसा होता है कि हम पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अलग-अलग तरह की क्रीमों का उपयोग करने लगते हैं। इससे त्वचा अधिक ऑयली हो जाती है, जिसकी वजह सेपिंपल्स की समस्याऔर बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें:सेंसटिव स्किन को बनाना है ग्लोइंग तो ये 5 होममेड फेसपैक करें ट्राई
वर्कआउट या फिर बाहर से आने के बाद चेहरे से पसीना आना शुरू हो जाता है। ऐसे में सबसे पहले आप अपने चेहरे को सुखा लें और फिर फेस वॉश करके किसी साफ कपड़े से पोंछ दें। अधिक देर तक चेहरे पर पसीना होने और उसे साफ नहीं करने की वजह से पिंपल्स की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। ध्यान रहे कि चेहरे पर पसीना कम हो या ज्यादा पहले चेहरा सुखा लें और उसके बाद ही फेस वॉश से करें। ऑयली फेस वाले लोग इस बात का खास ध्यान रखें।
कई महिलाओं को लगता है कि अधिक देर तक स्क्रब करने से त्वचा की रंगत निखरती है। यह पूरी तरह से गलत है, अधिक स्क्रब या फिर एक्सफोलिएट करने से त्वचा में रैशेज या फिर इरिटेशन शुरू हो जाती है। यही नहीं इससे पिंपल्स की समस्या भी बढ़ जाती है। इसलिए हफ्ते में एक या दो बार से अधिक अपनी त्वचा को स्क्रब ना करें। वहीं सिर्फ 5 से 8 मिनट तक हल्के हाथों से अपने चेहरे को स्क्रब करें।
कई महिलाएं पिंपल्स को ना सिर्फ हाथ लगाती हैं बल्कि उन्हें फोड़ती भी हैं। इससे पिंपल्स खत्म नहीं होते बल्कि एक जगह से दूसरी जगह फैलने लगते हैं। इसलिए पिंपल्स को हाथ ना लगाएं बल्कि उसे अपने आप ही ठीक होने दें। अगर आपके फेस पर अधिक पिंपल्स हैं तो हेल्दी डाइट के साथ-साथ पानी भी पर्याप्त मात्रा में पिएं।
इसे भी पढ़ें:टमाटर की इस ट्रिक से मानसून में भी त्वचा दिखेगी फ्रेश और ग्लोइंग
स्किन केयर रूटीन में उन्हीं प्रोडक्ट्स को शामिल करें, जो आपकी त्वचा के लिए उपयुक्त हैं। कई महिलाएं अक्सर अपने ब्यूटी प्रोडक्टों को बदलती रहती हैं, लेकिन त्वचा सेंसिटिव होने की वजह से पिंपल्स की समस्या फिर भी बनी रहती है तो ये गलती ना करें। किसी भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करते वक्त उसे समय दें, उसके बाद ही किसी दूसरे प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने के बारे में सोचें।
अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स की समस्या बनी रहती हैं तो इन आदतों को तुरंत बदल दें। साथ ही, आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।