हम महिला के लिए खूबसूरत दिखना एक सपना होता है। खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं बहुत सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट करती हैं। इन्हीं में एक है आईब्रो थ्रेडिंग। चेहरे की खूबसूरती में आंखों की सुंदरता का बहुत बड़ा रोल होता है और आंखों की खूबसूरती के लिए आईब्रो का शेप में होना जरूरी होता है। आईब्रो सेट करने के लिए महिलाओं को हर 15 दिन में एक बार ब्यूटी पार्लर का चक्कर काटना पड़ता है। ऐसे में कई महिलाओं को थ्रेडिंग से दिक्कत भी होने लगती है। किसी के दाने निकल आते हैं तो किसी के रैशेज हो जाते हैं। वैसे अगर आपको थ्रेडिंग से परेशानी हैं तो आप आईब्रो वैक्स भी कर सकती हैं। बेस्ट बात यह है कि यह आप खुद घर पर आसान स्टेप्स के द्वारा कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन स्टेप्स को।
इसे जरूर पढ़ें:आपकी आईब्रोज से पता चल जाता है आपकी शख्सीयत के बारे में
स्टेप-1
सबसे पहले आपको घर पर ही वैक्स तैयार करना होगा। इसके लिए आपको बाजार वाला वैक्स नहीं बल्कि घर पर बना हुआ वैक्स चाहिए होगा। घर पर आप कैसे वैक्स तैयार कर सकती हैं? चलिए हम आपको बताते हैं। आप यह वैक्स ब्राउन शुगर और शहद से बना सकती हैं। इस मिश्रण को तैयार करने कें लिए आपको पानी की जरूरत भी पड़ेगी। गाढ़ा घोल तैयार करने के बाद आप इसे इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्टेप-2
अब आपको इस होममेड वैक्सको गरम करना है। ध्यान रखें कि इस मिश्रण को पहले उंगली में लेकर चैक करें जब इसमें कई तार निकलने लगें तब ही यह वैक्स करने के लिए यह मिश्रण सही तरह से तैयार होगा। इसके बाद इसे उतना गरम करें जितना आप अपनी त्वचा पर लगा सकती हैं।
स्टेप-3
आईब्रो वैक्स करने से पहले चेहरे को अच्छे से फेसवॉश से साफ करें। चेहरे पर अगर जरा भी चिकनाई रह जाती है तो आईब्रो वैक्स अच्छे से नहीं होता है। इसलिए चेहरे को फेसवॉश से साफ करने के बाद उसे अच्छे से सुखाएं (घर पर बनाएं फेस वॉश)। फिर आईब्रो पर पउडर लगाएं।
स्टेप-4
आईब्रो वैक्स के दौरान आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि अगर आप सावधान नहीं रहीं तो इससे आपकी आईब्रो का शेप भी बिगड़ सकता है। इसलिए आईब्रो को वैक्स करने से पहले आपको आईब्रो जिस शेप में चाहिए उस शेप में आईब्रो को आउटलाइन करें। इससे आपको एक्सट्रा बाल आसानी से दिखने लगेंगे।
इसे जरूर पढ़ें:आप अपनी पतली आईब्रो को कर सकती हैं घना
स्टेप- 5
अब एक पतला कॉटन का कपड़ा लें या वैक्सिंग स्ट्रिप्स को आईब्रो के शेप में काट कर यूज करें। पहले होममेड वैक्स को एक्सट्रा बालों पर लगाएं और फिर कपड़े या स्ट्रिप्स को उस पर पेस्ट करके उसे खींच लें। जब आपकी आईब्रो वैक्सिंग पूरी हो जाए तो अच्छे मॉइश्चराइजर से फॉरहेड की लाइट मसाज करें।
इन बातों का ध्यान रखें
आईब्रो वैक्स करने से पहले यह देख लें कि आपकी आईब्रो पर वैक्स करने के लिए बालों की लेंथ ¼ इंच है या नहीं। अगर न हो तो वैक्स न करें।
अपनी आईब्रो के लिए सही शेप का चुनाव करें।
अगर आपकी आईब्रो घनी हैं तो आपको सबसे पहले आईब्रो ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए।
वैक्सिंग के बाद फॉरहेड पर एलोवेरा जेल जरूर लगाएं इससे आपकी त्वचा स्मूद रहेगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों