बेदाग त्वचा पाने के लिए हम में से कई लोग महंगे प्रोडक्ट्स और मुश्किल स्किनकेयर रूटीन को आजमाते हैं। हालांकि, ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप बहुत ज्यादा पैसे खर्च करें या स्किनकेयर के लिए घंटों लगाएं। किचन में मौजूद चीजों की मदद से कुछ आसान DIY हैक्स आजमाकर आप अपनी त्वचा को बेदाग बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके कुछ सबसे असरदार और आसान स्किनकेयर हैक्स बताए रहे हैं। इनकी जानकारी बोडेस ब्यूटी की फाउंडर मानसी शर्मा दे रही हैं।
एवोकाडो और शहद का मास्क
यह मास्क त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। एवोकाडो हेल्दी फैट और विटामिन से भरपूर होता है, जो त्वचा को पोषण देता है। साथ ही, शहद नमी को लॉक करता है। यह मास्क रूखी या परतदार त्वचा के लिए फायदेमंद है।
मास्क बनाने का तरीका
- आधे एवोकाडो को मैश करें।
- इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।
- इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।
- 15-20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।'
शहद और नींबू का मास्क
यह मास्क त्वचा को हाइड्रेट करता है। शहद नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है, जो त्वचा में नमी खींचता है। साथ ही, इसमें मौजूद नींबू का रस विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करता है।इस मास्क को लगाने से त्वचा तरोताजा और हाइड्रेटेड रहेगी।
मास्क बनाने का तरीका
- मास्क को बनाने के लिए, एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें ताजा नींबू के रस की मिलाएं।
- इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
- 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और गुनगुने पानी से धो लें।
चीनी का स्क्रब
चीनी से नियमित रूप से एक्सफोलिएट करने से डेड स्किन सेल्स निकलते हैं, त्वचा अंदर से फ्रेश होती है और त्वचा पर ग्लो दिखने लगता है। यह नॉर्मल शुगर स्क्रब त्वचा के लिए चमत्कार कर सकता है।
स्क्रब बनाने का तरीका
- दो बड़े चम्मच चीनी को एक बड़े चम्मच जैतून के तेल या नारियल के तेल के साथ मिलाएं।
- स्क्रब से अपने चेहरे पर कुछ मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में धीरे से मालिश करें।
- फिर गुनगुने पानी से धो लें।
- अच्छे रिजल्ट के लिए हफ्ते में एक या दो बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करें।
खीरे और दही का मास्क
खीरे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और इसमें सूदिंग गुण होते हैं, जो त्वचा की परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट और हाइड्रेट करने में मदद करता है। यह मास्क आपकी त्वचा को ठंडा और तरोताजा रखने में मदद करता है, खासकर धूप में निकलने के बाद।
मास्क बनाने का तरीका
- आधे खीरे को दो बड़े चम्मच सादे दही के साथ मिलाएं।
- मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं।
- इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें।
आप भी इन स्किनकेयर हैक्स में से अपनी पसंद के हैक को आजमाकर त्वचा को बेदाग बना सकते हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों