herzindagi
eucalyptus oil in henna for hair

Hair Care Tips: मेहंदी के रंग को गहरा करने के साथ-साथ बालों की ये 4 परेशानियां को भी दूर करता है ‘मेहंदी का तेल’

बालों की 4 बड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप इस आयुर्वेदिक तेल की मदद ले सकती हैं। इसकी कुछ बूंदें ही आपके बालों को खूबसूरत बनाने के लिए काफी हैं।   
Editorial
Updated:- 2019-07-31, 18:29 IST

सावन का महीना आते ही फिजाओं में मेहंदी की खुशबू आने लगती है। जिसकी मेहंदी जितनी गहरी होती है खुशबू उतनी ही ज्यादा आने लगती है। मगर, मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने वाला एक खास आयुर्वेदिक तेल जिसे मेहंदी का तेल या नीलगिरी का तेल भी कहा जाता है, उसकी खुशबू भी मन को मोह लेती है। यह मेहंदी के रंग को कोयले की तरह काला बना देता है। मगर, ज्यादातर लोगों को यह बात नहीं पता कि मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के साथ-साथ यह तेल सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इससे जोड़ों का दर्द मिनटों में छूमंतर हो जाता है। इन सबके अलावा यह तेल बालों की सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। चलिए आपको आपको इस तेल के फायदे बताते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: किचन में मौजूद केवल इस 1 चीज से रिमूव हो सकता है बालों में लगा कलर

 Amazing Benefits Of Henna Eucalyptus Oil

जुओं को करता है कम 

बारिश के मौसम में अक्सर उमस के कारण स्कैल्प में पसीना जमा होना शुरू हो जाता है। इससे स्कैल्प बहुत ज्लदी गंदा हो जाता है। जो महिलाएं ध्यान नहीं देतीं उन्हें इस मौसम में जुएं की समस्या हो जाती है। आपको बता दें कि अगर आपके बालों में जुएं हो गए हैं तो आप मेहंदी के तेल को शैम्पू में मिल कर लगाएं। 2 से 3 बार इस तरह इस्तेमाल करने से आपके सिर के जुएं अपने आप मर जाएंगे। 

 

बालों की सफाई 

अगर बारिश के मौसम में आपके सिर में बहुत खुजली हो रही है तो जाहिर है कि आपके बाल साफ नहीं हैं। कई बार शैंपू करने के बाद भी बालों में खुजली होती है। ऐसे में आपको शैम्पू में आधा चम्मच मेहंदी का तेल लगा कर बालों को वॉश करना चाहिए। इससे आपको बहुत फायदा होगा। आपके बालों की सारी गंदगी साफ हो जाएगी साथ ही आपके स्कैल्प पर खुजली भी नहीं होगी। बालों का झड़ना और गंजापन रोकता है इन 5 चीजों से बना जादुई तेल

 

इसे जरूर पढ़ें: Hair Care Tips: ‘चावल के पानी’ से साफ करेंगी बाल तो 1 महीने में दूर हो जाएंगी ये 5 परेशानियां

benefits of mehendi ka tel

बालों में चमक लाने के लिए 

आजकल बढ़ते प्रदूषण और समय की कमी के कारण महिलाएं अपने बालों की केयर नहीं कर पाती हैं। इसके चलते बाल कमजोर हो जाते हैं और अपनी वास्तविक चमक खो देते हैं। वैसे तो बालों की चमक वापिस लाने के लिए बहुत सारे तरीके हैं मगर मेहंदी का तेल सबसे सस्ता और आसान विकल्प है। अगर आप मेहंदी के तेल को ऑलिव ऑयल में 2 चम्म्च डाल कर सिर की अच्छे से मसाज करेंगी तो इससे आपके बालों की खोई चमक वापिस लौट आएगी। 

 

बालों की थैरेपी के लिए 

आप ब्यूटी पार्लर जा कर अगर मेहंगे हेयरस्पा में पैसे खर्च कर हरी हैं तो आपको घर पर ही मेहंदी के तेल से बालों को स्पा थैरेपी देनी चाहिए। आप गरम पानी में 2 चम्मचर मेहंदी का तेल मिलाएं। इसे तौलिए को भिगोएं। निचोड़ें और बालों को कुछ देर के लिए उस तैलिए में लपेट लें। इससे आपके बाल मजबूत होंगे साथ ही सॉफ्ट और सिल्की भी हो जाएंगे। आप इस हेयर स्पा के बाद खूब ताजगी महसूस करेंगी। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।