बड़ों को ही नहीं बच्चों को भी आलू से बनी स्वादिष्ट चीजें खाना बेहद पसंद होता है। जी हां आलू ज्यादातर लोगों की फेवरेट सब्जी है। इसे हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि आलू में कैल्शियम, आयरन, विटामिन-बी और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा हम में से ज्यादातर महिलाएं पहले से ही त्वचा की देखभाल के लिए आलू का उपयोग करने के बारे में जानती हैं। डार्क सर्कल्स से लेकर त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है। साथ ही आलू बालों की ग्रोथ में हेल्प करने के रूप में भी लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है।
जी हां आलू बालों की ग्रोथ को बढ़ाने वाला बहुत अच्छा उपाय है लेकिन ज्यादातर महिलाओं के मन में यह सवाल आता है कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जाए? इसलिए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे कि आलू का रस बालों के ग्रोथ में कैसे मदद कर सकता है, इसे कैसे बनाया जा सकता है और साथ ही इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी हम आपको बताएंगे।
आलू का रस और एलोवेरा जैल का हेयर मास्क
बालों के लिए एलोवेरा के कई फायदे हैं। एलोवेरा में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें फोटोप्रोटेक्टिव गुण भी होते हैं जो बालों को यूवी किरणों से बचाने में मदद करते हैं। एलोवेरा में विभिन्न पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, बी 12, सी, ई, फोलिक एसिड आदि होते हैं। ये डैमेज बालों के रोम को पोषण देने में मदद करते हैं और हेल्दी बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:स्किन और बालों को हेल्दी बनाने के लिए ऐसे इस्तेमाल करें 'आलू का रस'
सामग्री
- आलू- 1
- एलोवेरा जैल- 2 बड़े चम्मच
बनाने और लगाने का तरीका
- आलू का रस और एलोवेरा जैल को तब तक अच्छी तरह से मिलाएं जब तक पेस्ट स्मूथ न हो जाए।
- इस मिश्रण से अपने स्कैल्प में मालिश करें और अपने पूरे बालों पर इसे लगा दें।
- इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे/गुनगुने पानी से धो लें।
- हफ्ते में दो बार इस उपाय का इस्तेमाल जरूर करें।
नींबू का रस और आलू का रस का हेयर पैक
नींबू का रस न केवल हमारी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है, बल्कि हमारे बालों के लिए भी उतना ही प्रभावी है। विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत होने के कारण यह बालों की ग्रोथ में मदद करता है। विटामिन सी एक एंटी ऑक्सीडेंट है, जो हमारे बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में कई तरह से मदद करता है। विटामिन सी भरपूर मात्रा में कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करता है, जिससे डैमेज बालों की कोशिकाओं को नए और हेल्दी होने में मदद मिलती है और बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
सामग्री
- आलू- 1-2 मीडियम साइज
- नीबू का रस- 1
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- 1-2 मध्यम आकार के आलू लेकर और उसे छोटे क्यूब्स में काट लें।
- प्यूरी तैयार करने के लिए उन्हें अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
- इसे बाहर निकालें और आलू की प्यूरी को कपड़े की मदद से छानकर इसका रस निकालें।
- फिर इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
- कुछ मिनट के लिए धीरे मालिश करें और इसे 30 मिनट के लिए बैठने दें।
- माइल्ड शैम्पू से इसे धो लें।
- सप्ताह में एक बार इसे बालों में जरूर लगाएं।
आलू का रस और प्याज का रस का हेयर मास्क
आलू के रस की तरह, प्याज का रस बालों की ग्रोथ बढ़ाने वाला सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। इन दो चीजों के कॉम्बिनेशन सोने पर सुहागा का काम कर सकता है। अगर आप बालों को तेजी से बढ़ाना चाहती हैं तो सल्फर युक्त प्याज और आलू के रस से बना यह हेयर मास्क जरूर लगाएं।
सामग्री
- आलू- 1 बड़ा
- प्याज- 1 मीडियम साइज
बनाने और लगाने का तरीका
- एक बड़े आलू को धोकर इसके छिलके को हटा लें।
- आलू और प्याज को छोटे टुकड़ों में काट लें और इसकी प्यूरी बना लें।
- अगर प्यूरी बहुत मोटी है, तो इसे थोड़ेे से पानी से पतला करें।
- एक कंटेनर में आलू-प्याज का रस निचोड़ने और इकट्ठा करने के लिए किसी पतले कपड़े का उपयोग करें।
- आलू-प्याज के रस से अपने स्कैल्प में 5-10 मिनट तक मसाज करें।
- एक बार जब आपका स्कैल्प कवर हो जाए तो जड़ों से लेकर बालों की ग्रोथ तक इसे लगाएं।
- इसे अतिरिक्त 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर इसे ठन्डे/गुनगुने पानी से बालों को साफ कर लें।
- बालों की तेजी से ग्रोथ के लिए सप्ताह मेँ एक बार इसका इस्तेमाल करें।
बालों की ग्रोथ के लिए आलू के जूस के फायदे
Recommended Video
- आलू के रस और छिलके में जिंक, नियासिन और आयरन होते हैं जो बालों के रोम को पोषण देकर बालों की तेजी से ग्रोथ में मदद करते हैं।
- पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण, आलू का रस स्कैल्प में बेहतर ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता है। यह ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाता है जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने में सहायक होता है। यह सीधे बालों के बेहतर ग्रोथ को प्रभावित करता है।
- आलू में विटामिन बी, विटामिन सी, जिंक, नियासिन और आयरन जैसे गुण होते हैं। ये पोषक तत्व बालों के रोम को पोषण देते हैं और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा दे सकते हैं।
- आलू का रस सीबम और पसीने को अवशोषित करके स्कैल्प को साफ करने में मदद करता है।
- आलू का रस एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह स्कैल्प को किसी भी तरह के इंफेक्शन से दूर रखने में मदद करते हैं।
- जब शहद और अंडे जैसी चीजों के साथ आलू का इस्तेमाल किया जाता है तो यह कंडीशनर के रूप में काम करता है।
- आलू का रस एक अच्छे प्राकृतिक हेयर डाई के रूप में काम करता है।
बालों की ग्रोथ के लिए आलू के रस का इस्तेमाल करके इनमें से अपनी पसंद के उपाय को आजमाएं। अगर फिर भी समस्या बनी रहती है या आप बहुत अधिक बालों के झड़ने का अनुभव करते हैं तो तुरंत एक्सपर्ट से परामर्श करें। बालों से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों