herzindagi
image

Dry Hair Care: सर्दियों में रूखे बालों के लिए अपनाएं ये देसी नुस्खे, जानें फायदें

सर्दियों में अक्सर बाल रूखे दिखाई देते हैं, जिसकी वजह से हमारा हेयर स्टाइल भी अच्छे से नहीं बन पाता है। ऐसे में आप घर की चीजों का इस्तेमाल करके अपने बालों के रुखेपन को दूर करें, ताकि बाल हेल्दी नजर आए।
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 20:33 IST

ठंड के मौसम में नमी की कमी के कारण बालों का हाइड्रेशन कम हो जाता है। इससे स्कैल्प भी ड्राई नजर आता है। ऐसे में हम अक्सर हेयर स्पा या अन्य प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, ताकि बालों के रुखेपन को दूर कर सके, लेकिन इसका असर भी कुछ ही समय के लिए रहता है। इसके बाद बाल बिखरे-बिखरे नजर आते हैं। ऐसे में आप कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों को ट्राई करें, जिसे लगाकर आप बालों को सिल्की और शाइनी कर सकती हैं। आइए इसकी जानकारी आपके साथ आर्टिकल में शेयर करते हैं।

ड्राई बालों के लिए पके हुए चावल के पानी का करें इस्तेमाल

  • सर्दियों में बालों की ड्राईनेस को कम करने के लिए आपको चावल बनाते समय जो पानी बचेगा, जिसे कई सारे लोग माड़ भी कहते हैं। इसे इक्ट्ठा कर लें और ठंडा कर लें।
  • फिर इस पानी को बालों में लगाएं और अच्छे से मसाज करें।
  • इसे 10 से 15 मिनट लगा रहने दें।
  • फिर पानी से बालों को साफ करके तौलिए से सिर ढककर बैठ जाएं।
  • बालों को ड्रायर की मदद से बिल्कुल भी न सुखाएं। इसे नेचुरली सूखने दें।
  • इसके बाद बालों को कॉम्ब करें। इससे आपके बाल कुछ ही समय में सिल्की नजर आएंगे।

2 - 2026-01-08T182746.447

केले के छिलके का रुखे बालों में करें इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको एक पका हुआ केला लेना है।
  • इसका छिलका उतारकर इसे पीस लेना है।
  • फिर इसका पेस्ट एक कटोरी में डालना है और इसमें 1 चम्मच नारियल तेल मिक्स करना है।
  • फिर इसे बालों की जड़ों में लगाकर मसाज करनी है।
  • इसे 20 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • फिर बालों को शैंपू लगाकर साफ कर दें।
  • इसे लगाने से आपके बालों की शाइन वापस आ जाएगी।
  • आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार जरूर करें, ताकि हेयर पैक का इस्तेमाल करने से बाल अच्छे नजर आएंगे।

Banana peel

यह भी पढ़ें- ड्राई हेयर के लिए ये है एक बेस्ट हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का आसान तरीका

इस तरह से आप रुखे बालों की समस्या को कम कर सकती हैं और नेचुरली शाइन पा सकती हैं। इसका इस्तेमाल आप कभी भी बालों में कर सकती हैं। आप चाहें तो किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें, ताकि किसी तरह की समस्या न हो और स्कैल्प अच्छे से हाइड्रेट रहे।

Silky hair

यह भी पढ़ें- Winter Hair Care: रूखे और बेजान बालों पर लगाएं घर पर बना Milk Mask, चमक के साथ-साथ आ जाएगी मजबूती

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।