herzindagi
Easy Homemade Instant Glow Face Packs

Beauty Tips: लगाएंगी अगर आप ये 3 फेसपैक तो रातभर में हो जाएंगी गोरी

गोरा होना या त्वचा में ग्लो लाना चाहती हैं तो हम आपको आसानी से बनने वाले फेसपैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको रातभर में गोरा कर देंगे। 
Editorial
Updated:- 2019-06-04, 11:20 IST

हर महिला की चाहत होती हैं कि वह सुंदर दिखे। खासतौर पर उसका रंग साफ हो और चेहरे पर गलो हो। दरअसल, भारत में खूबसूरती को गोरेपन और चेहरे की चमक से ही आंका जाता है। वैसे तो यह गलत है। मगर, सुंदर दिखना कोई बुरी बात तो नहीं और न ही अपनी त्वचा की देखभाल करना गलत है। ऐसे में अगर कोई महिला अपने रंग को संवारना चाहती हैं तो यह अच्छी बात है। बाजार में ऐसे कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं जो आपके रंग को गोरा करने का दावा करते हैं। मगर, हम आपको आज घर पर आसानी से बन जाने वाले कुछ ऐसे फेसपैक्स के बारे में बताएंगे, जो रातभर में आपको निखरी और ग्लोइंग त्वचा देंगे। 

 इसे जरूर पढ़ें:Beauty Tips: मुंहासों से लेकर ड्राय स्किन तक सारी समस्याओं को दूर कर देंगे ये 5 होममेड Haldi Face Packs

Overnight Instant Glow Face Packs

चंदन और ऑरेंज पीलऑफ फेसपैक

अगर धूप में धूम-धूम कर आपको टैनिंग की प्रॉब्लम हो गई है और आप का रंग डल पड़ गया है तो आपको चंदन और ऑरेंज पीलऑफ से बना फेसपैक जरूर लगाना चाहिए। संतरे में जहां विटामिन सी होता है, जो त्वचा को डैमेजि होने बचाते हैं। वहीं चंदन में ब्लीचिंग एजेंट होता है। इससे अपकी त्वचा में हुए सनटैन को रिमूव करने में मदद मिलती है। 

सामग्री 

  • 1 बड़ा चम्मच चंदन का पाउडर 
  • 1 बड़ा चम्मच ऑरेंज पील पाउडर 

 इसे जरूर पढ़ें: Glowing Face Tips: चेहरे पर चाहिए है नैचुरल ग्लो तो लगाएं Whisky Face Masks

विधि 

एक बाउल में आपको चंदन पाउडर में थोड़ा पानी मिक्स करना होगा। इसे बाद आपको इसमें ऑरेंज पील ऑफ पाउडर डालना होगा और उसके बाद आप इस मिश्रण को चेहरे पर लगा सकती हैं। इसे 15 मिनट चहरे पर लगा रहने दें और फिर स्क्रब करते हुए ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर दें। 

Homemade Instant Glow Face Packs

मिल्क क्रीम और वॉलनेट 

वॉलनेट यानी अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट का खजाना होता है। इसके साथ ही अखरोट विटामिंस का खजाना होता है। यह त्वचा को नरिश करता है और उसे बेहतर बनाता है। इसे यदि मिल्क क्रीम के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाया जाए तो यह त्वचा को निखारने के साथ डीप मॉइस्चराइज भी करता है। 

सामग्री 

  • 4 वॉलनेट्स 
  • 1 बड़ा चम्मच मिल्क क्रीम 

विधि 

रातभर वॉलनेट्स को पानी में डुबो कर रखें। इसे पानी की जगह दूध में भिगो कर रखें। अब इसका पेस्ट तैयार करें। इसे सर्कुलर मोशन में चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा छोड़ दें। इसके बाद इसे आप ल्यूकवॉर्म पानी से साफ कर सकती हैं। 

Instant Fairness  Face Packs Tips

मिल्क और टमाटर का फेसपैक 

  • 2 छोटा चम्मच टमाटर का पल्प 
  • 2 छोटा चम्मच रॉव मिल्क 

 

विधि 

दोनों सामाग्रियों को एक सामान मात्रा में लें और अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद एक कॉटन का तुकड़ा लें और इस मिश्रण में डाल कर उसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के लिए चेहरे पर इसे लगा रहने दें और और फिर चहरे को धो लें। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।