herzindagi
home remedies for underarm odor

Home Remedies: अंडरआर्म्स की बदबू से हैं परेशान, अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे

अगर आपके अंडरआर्म्स से बदबू आती हैं और इलाज कराने के बाद भी आपको फायदा नहीं हुआ है तो आपको इन घरेलू नुस्खों को आजमाना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2019-07-06, 16:35 IST

ऑफिस में नेहा के पास कोई भी नहीं बैठना चाहते। यहां तक कि जब वह किसी से बात करने जाती है तो लोग उससे दूर भागते हैं। बॉस भी अपने कैबिन में नेहा को बुलाने से हिचकिचाता है। ऐसा नहीं है कि नेहा हार्ड वर्किंग नहीं है। नेहा अपेन ऑफिस में सबसे ज्यादा और अच्छा काम करती है। उसके काम से सभी खुश रहते हैं। मगर, नेहा के अंडरआर्म्स से पसीने की बहुत तेज बदबू आती है। उसके पास बैठने में साथ के लोगों को परेशानी होती है। वैसे नेहा को यह बात पता है। वह इसका ट्रीटमेंट भी ले चुकी है मगर, उसे अब तक कोई स्थाई ट्रीटमेंट नहीं मिला। कुछ वक्त बाद उसे अंडरआर्म्स से स्मेल आने की परेशानी दोबारा हो जाती है। नेहा अकली ऐसी नहीं है। बहुत सारे लोग हैं जिनके अंडरआर्म्स से बहुत तेज स्मेल आती है। भले ही उन्हें पसीना कम आता हो या फिर मौसम कोई भी हो। मगर, उनके अंडर आर्म्स हमेशा ही महकते रहते हैं। ऐसे हम आपको कुछ बहुत ही इफेक्टिव घरेलू नुस्खे बताते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:Beauty Tips: रेजर की मदद से अंडरआर्म्स के बाल हटाने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

underarm odor causes

सेब का सिरका 

सेब का सिरका सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह त्वचा और बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इससे कई तरह के रोग दूर किए जा सकते हैं। अगर आपके अंडरआर्म्स से स्मेल आती हैं तो आपको को सेब का सिरका यूज करना चाहिए। इसमें एसिडिक एलिमेंट्स और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो शरीर की दुर्गंध को दूर कारते हैं। इस इस्तेमाल करने से बदबू पैरा करने वाले जर्म्स का खत्मा हो जाता है। आपको इसका इस्तेमाल करने के लिए कॉटन को सिरके में डिप करके अपने अंडरआर्म्स में लगाना चाहिए। अगर आप रोज सुबह नहाने के बाद और सोने से पहले इसका इस्तेमाल करेंगी तो आपकी यह प्रॉब्लम दूर हो जाएगी। 

इसे जरूर पढ़ें:अंडरआर्म्स को व्हाइट करने से पहले ये जान लें कि वे काले क्यों होते हैं?

how to stop underarm odor naturally

लैवेंडर एसेंशियल ऑयल 

त्वचा और बालों के लिए लैवेंडर एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। मगर यह तेल एंटीबैक्टीरियल होता है और यह बदबू करने वाले बैक्टीरिया का भी खत्मा कर देता है। इस खुशबू से आपकी अंडरआर्म्स की बदबू छूमंतर हो जाएगी। मगर इस बात का ध्यान रखें कि लैवेंडर एसेंशियल ऑयल को किसी दूसरे तेल या पानी डायल्यूट करके ही इस्तेमाल करें। दरअसल लैवेंडर एसेंशियल ऑयल का डायरेक्ट स्किन पर यूज करने से त्वचा में कट या जलन हो सकती है। इसलिए आप इसे पानी में मिला कर ही यूज करें। हो सके तो अपने नहाने के पानी में भी इसे मिलाएं। दिन में दो बार ऐसा करें। 

best soap for underarm odor

टी ट्री ऑयल 

टी ट्री ऑयल एक बहुत ही शानदार एस्ट्रिंजेंट होता है। यह एंटी माइक्रोबियल गुण से भरपूर होता है। इसे यूज करने से आपकी त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और उनमें से बदबू नहीं आती है। इस ऑयल को भी आपको किसी दूसरे ऑयल या फिर पानी में डाल कर यूज करना चाहिए क्योंकि यह बहुत तेज होता है इससे आपकी त्वचा में जलन हो सकती है। आपको इसके 2 बूंद तेल को पानी की 2 बूंद के साथ मिलाएं और कॉटन से उसे अपने अंडरआर्म्स में लगा लें। आप चाहें तो इसे पानी में मिला कर स्प्रे बॉटल में भर सकती हैं। और इसकेा यूज कर सकती हैं। आपको दिन में 2 बार इसे यूज करना है। 

 

अंडर आर्म्स से बदबू आने के कारण 

शरीर में एक एपोक्रिन ग्लैंड होती है। अंडरआर्म्स से बदबू आने का कारण भी यही ग्लैंड होती है। इस ग्लैंड से जब पसीने का रिसाव होता है तब इससे बदूबू आती हैं। पसीने से बदबू आने का कारण आपका खान-पान भी हो सकता है। ज्यादातर जो लोग जंक फूड ज्यादा खाते हैं उनके पसीने से ज्यादा बदबू आती हैं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।