चेहरे पर पिगमेंटेशन अलग-अलग जगहों पर हो सकता है और अंडर आई पिगमेंटेशन या डार्क सर्कल्स किसी को भी हो सकते हैं। समस्या ये होती है कि ये एक बार हो जाए तो आसानी से जाते नहीं हैं और इनकी वजह से चेहरे की रौनक खत्म होती जाती है। अंडर आई पिगमेंटेशन कई बार झाइयों की शक्ल में होता है और कई बार ये बहुत गहरे डार्क सर्कल्स की शक्ल में होता है।
अगर देखा जाए तो ये समस्या अधिकतर लोगों में होती है और आजकल वर्क फ्रॉम होम, लंबे वर्किंग हावर्स और इनकी वजह से तो ये समस्या और भी ज्यादा बढ़ती चली जा रही है। ऐसे में कुछ DIY पैक्स का इस्तेमाल किया जाए तो ये कम हो सकती है। आज हम आपको ऐसे ही DIY पैक्स के बारे में बताएंगे।
आंखों के नीचे के काले घेरे और पिगमेंटेशन आदि हटाने के लिए सबसे आसान उपाय साबित हो सकता है टमाटर का रस।
क्या करना होगा-
आपको टमाटर के रस में उसकी आधी मात्रा का नींबू का रस मिलाना है और अपनी आंखों के नीचे कॉटन की मदद से लगाना है। इसके बाद इसे 10 मिनट तक रखें और उसके बाद पानी से धो लें। इसे आपको दिन में दो बार करना है। ये मिक्सचर धीरे-धीरे आपकी आंखों के नीचे के पिगमेंटेशन को पूरी तरह से कम कर देगा। पर इसे ध्यान से लगाइएगा क्योंकि इस मिक्सचर में सिट्रिक एसिड भी होता है और ये आंखों में जलन पैदा कर सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में पिगमेंटेशन और ड्राई स्किन को करना है ठीक तो फॉलो करें ये 2 स्टेप स्किन केयर रूटीन
अगर आप चाहें तो मुलेठी की मदद भी ले सकते हैं। मुलेठी वैसे भी हमारे शरीर के लिए बहुत ही मददगार साबित हो सकती है। ये स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी है और इससे मेलानिन का स्तर भी ठीक होता है।
क्या करना होगा-
आपको कुछ बूंद मुलेठी का एक्स्ट्रैक्ट लेना होगा और इसे विटामिन K कैप्सूल के ऑयल के साथ मिलाना होगा। इसका एक स्मूथ पेस्ट बनाएं और उसे अपने आंखों के नीचे के पिगमेंटेशन पर लगाएं। इसे 10 मिनट तर लगाएं और उसके बाद धो लें। इस पेस्ट को आप हफ्ते में 3-4 बार लगा सकती हैं। इससे बहुत जल्दी असर दिखना शुरू होगा।
इसे जरूर पढ़ें- झाइयों और पिगमेंटेशन के लिए रामबाण साबित हो सकता है जीरे से बना ये फेस पैक
केसर वैसे तो दुनिया का सबसे महंगा मसाला होता है, लेकिन ये बहुत ही ज्यादा असरदार साबित हो सकता है।
क्या करना होगा-
आपको करना सिर्फ ये है कि 3-4 केसर के स्ट्रैंड्स को दूध में भिगोना है। इसे लगभग 2 घंटे भीगे रहने दीजिए। इसके बाद इस दूध को रुई की मदद से अपनी आंखों के नीचे लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक रहने दें और फिर धो लें। इस तरकीब का असर भी बहुत जल्दी होगा।
सभी पर देसी नुस्खे अलग तरह से असर करते हैं और अगर आपको किसी तरह की स्किन प्रॉबलम है या फिर किसी तरह की दवाएं चल रही हैं तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही आप इस तरह के नुस्खों को अपनाएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।