मौसम बदल रहा है और मौसम के साथ-साथ बजार में अब नए फल और सब्जियां आना शुरू हो गए हैं। बारिश के बाद मौसम में जब हल्की सी तरावट आ जाती हैं। इस मौसम में आंवला भी आने लगता है। आंवला सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे खाने के साथ आप त्वचा और बालों में लगा भी सकती हैं खासतौर पर आंवला बालों के लिए बहुत ही अच्छा होता है। यह बालों को काला करने के साथ उसकी ग्रोथ भी बढ़ाता है। चलिए आज हम आपको इसके कुछ बेहतरीन और घर पर आसानी से बन जाने वाले हेयर पैक्स के बारे में बताते हैं। यह आपके बालों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होंगे।
इसे जरूर पढ़ें: Hair Care Tips: 1 कप ‘चाय के पानी’ से धोएंगी बाल तो 30 दिन में हो जाएंगे काले
आंवला का तेल और नारियल का तेल
अगर आप अपने बालों में आंवला का तेल नारियल के तेल के साथ मिक्स करके लगाती हैं तो आपके बालों को बहुत अच्छा कंडीशनर तो मिल ही जाएगा साथ ही नारियल का तेल विटामिंस और प्रोटीन का खजाना होता है। यह आपके बालों की ग्रोथ में आपको बहुत ज्यादा मदद करेगा। यह एंटीबैक्टीरियल भी होता है इसलिए बालों में नारियल का तेल लगाने से आपके स्कैल्प पर कोई भी इनफैक्शन भी नहीं होगा। आइए हम आपको इसे लगाने की विधि बताते हैं।
सामग्री
- 2 चम्मच आंवला का तेल
- 2 चम्मच नारियल का तेल
विधि
- आपको सबसे पहले एक पैन में नारियल का तेल गरम करना है।
- यह तेल जब भूरे रंग का हो जाए तो इसे गैस से उतार कर ठंडा करें।
- इसके बाद इसमें आंवले का तेल मिलाएं। तेल के इस मिश्रण से बालों की हल्के हाथों से चंपी करें।
- आप ओवर नाइट बालों में तेल लगा रहने दे सकती हैं या फिर चाहे तो आप 1 घंटे बाद बालों को सल्फेट फ्री शैंपू से वॉश भी कर सकती हैं।
- ऐसा आप हफ्ते में 3 बार करेंगी तो आपको बहुत फायदा होगा।बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के 5 आसान घरेलू उपाय

आंवला और शिकाकाई
अगर आपके बाल कुछ ज्यादा ही झड़ रहे हैं या फिर आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं तो आपको पेरशान होने की जगह बालों में आंवला और शीकाकाई का पैक लगाना चाहिए। यह आपको बालों पोषण देने के साथ-साथ बालों की गंदगी को भी दूर करेगा। इससे आपके बालों की ग्राथ बहुत अच्छी हो जाएगी।
सामग्री
- 2 चम्मच आंवला पाउडर
- 2 चम्मच शिकाकाई पाउडर
- 4 चम्मच चाय की पत्ती का पानी
विधि
- सबसे पहले आप एक बर्तन में चाय की पत्ती को पानी के साथ उबालें। इसके बाद आपको इस पानी को ठंडा करें।
- पानी जब ठंडा हो जाए तो आपको इसे आंवला के पाउडर और शिकाकाई पाउडर के साथ मिलाना है।
- इस पेस्ट को आप बालों की लेंथ और स्कैल्प पर जरूर लागाएं और 40 मिनट तक लगा रहने दें।
- बाद में जब आपके बालों से यह पैक छुड़ाना हो तब आप इसे ठंडे पानी से वॉश करें।किचन में मौजूद केवल इस 1 चीज से रिमूव हो सकता है बालों में लगा कलर
- वैसे आपको इस पैक के बाद बालों में शैंपू करने की जरूरत नहीं है। मगर, आप यदि कर भी लेती हैं तो इसमें कोई हर्ज नहीं है।
- हफ्ते में एक बार आपको यह हेयर पैक जरूर लगाना चाहिए।

आंवला का पाउडर और अंडा
अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है। यह आपके हेयर फॉलिकल्स को पोषित करते हैं। इससे आपके बालों की ग्रोथ बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ता है।
सामग्री
- 2 अंडे
- 1 कप आंवला पाउडर
विधि
- सबसे पहले एक कटोरी में दोनों अंडों को फोड़ कर उसे अच्छे से फेटें।
- इस अंडे में आंवला का पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब इसका पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को बालों में लगाएं।
- इस मास्क को बालों में एक घंटे तक लगा रहने दें। जब यह सूख जाए तो बालों को गर्म पानी से वॉश कर लें।
- इस पेस्ट को आप हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों