(Virgo Health Horoscope 2024) हर व्यक्ति को अपने आने वाले कल के लिए बहुत उत्सुकता होती है, कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है। व्यक्ति के मन में भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों की चाल में बदलाव होने के कारण व्यक्ति के जीवन में इसका खास असर पड़ता है, इसलिए हर माह और हर साल इन सितारों की चाल से व्यक्ति को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
अब ऐसे में नया साल स्वास्थ्य के लिहाज से कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
कन्या राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Virgo Health Horoscope 2024)
कन्या राशि (कन्या राशि स्वभाव) के जातकों के लिए साल 2024 स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक-ठाक रहने वाला है। इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है। क्योंकि ग्रहों की चाल और भविष्य में इनके गोचर से इस राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम नहीं मिलेगा। पूरे साल राहु आपके सप्तम भाव में और केतु आपकी ही राशि में स्थित रहेंगे। जिससे आपको मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। शनि आपके छठे भाव में रहेंगे। जिससे आप पीड़ित भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याएं भी अधिक बढ़ जाएंगी। इसलिए आपको अनुशासित ढंग से जीवन व्यतीत करना है और अगर अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
कन्या राशि के जातकों को साल की शुरुआती तीन माह में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है। इस स्थिति में अगर आप कहीं बाहर यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं, तो दूसरा समय ढूंढें। इस दौरान आपको अपना अधिक से अधिक ख्याल रखने की जरूरत है।
इसे जरूर पढ़ें - Virgo 2024 Horoscope: कन्या राशि के लिए नया साल होगा बेमिसाल, जानें सभी मामलों में कैसा होगा 2024
गुरु 1 मई तक आपके अष्टम भाव में रहेंगे। जिससे आपको पैरों में दर्द, आंखों में जलन संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। साल के आखिरी माह में स्वास्थ्य में कमी आएगी, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखना है।
कन्या राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर बरतें सावधानी (Be careful about Virgo health)
कन्या राशि के जातकों को अपने खानपान के साथ समय का भी खास ध्यान रखना है। आपको मेडिटेशन करने की जरूरत है। तभी आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Virgo Career Horoscope 2024: नया साल लेकर आया है प्रमोशन के योग, ज्योतिष से जानें
कन्या राशि वाले इन ज्योतिषीय उपायों को आजमाएं (astrological remedies for Virgo People)
- कन्या राशि के जातक भगवान गणपति (भगवान गणेश मंत्र) को दूर्वा चढ़ाएं।
- इस राशि के जातक दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
- जरूरतमंदों को दान दें।
- दुर्गा मां के मंदिर जाएं और लाल फूल चढ़ाएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों