Virgo Career Horoscope 2024: नया साल लेकर आया है प्रमोशन के योग, ज्योतिष से जानें

कन्या राशि के जातकों के लिए यह साल करियर के मामले में क्या लेकर आया है, तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

 
virgo updates  by expert

(Virgo Career Horoscope 2024) हर व्यक्ति को अपने आने वाले कल के लिए बहुत उत्सुकता होती है, कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है। व्यक्ति के मन में भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों की चाल में बदलाव होने के कारण व्यक्ति के जीवन में इसका खास असर पड़ता है, इसलिए हर माह और हर साल इन सितारों की चाल से व्यक्ति को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

अब ऐसे में इस साल करियर के लिहाज से कन्या राशि वालों के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

कन्या करियर राशिफल 2024 (Virgo Career Horoscope 2024)

kanya rashi career

करियर के लिहाज से कन्या राशि (कन्या राशि स्वभाव) के जातकों के लिए साल 2024 नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल समय लेकर आया है। आपकी नौकरी स्थायी हो सकती है और प्रमोशन के भी योग बनते दिख रहे हैं। हालांकि आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है और मार्च, अप्रैल की अवधि में आपको नौकरी में परेशानियां आ सकती है। आपको कंपटीटर्स से बचकर रहने की आवश्यकता है।

कन्या राशि के लिए साल 2024 अप्रैल से लेकर मई के बीच नौकरी में नए ट्रांसफर के योग लेकर आया है। जून में आपको अपनी सेहत का वुशेष ध्यान रखना है। साल 2024 की दूसरी छमाही इस राशि के जातकों के लिए नई नौकरी की अच्छी संभावनाएं लेकर आ रही है और आपको ट्रांसफर भी आपके लिए अच्छा साबित होगा। आपको पदोन्नति मिल सकती है। कुल मिलाकर करियर के मामले में कन्या राशि के लिए साल 2024 शानदार रहने वाला है।

इसे जरूर पढ़ें - अगर आपकी राशि है कन्या, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव

कार्यक्षेत्र में विरोधी हो सकते हैं परास्त (Virgo Opponents may be defeated in the workplace)

career virgo

शनिदेव (शनिदेव मंत्र) की कृपा से कन्या राशि के लोगों के लिए यह अच्छा माना जा रहा है। आपको कोई समस्या नहीं आएगी। साथ ही आपकी नौकरी से धन लाभ हो सकता है। जॉब में प्रमोशन के योग भी बनते नजर आ रहे हैं। आपके विरोधी परास्त होंगे। जिससे आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी। करियर में आपको जरूर सफलता मिलेगी। किसी भी करने से पहले उसके बारे में सोच-विचार जरूर करें।

इसे जरूर पढ़ें - करियर में सफलता पाने के लिए कन्या राशि वाले करें ये उपाय

कन्या राशि वाले करें ये उपाय (Virgo Remedies to please Lord Hanuman and Shanidev)

  • कन्या राशि वाले हनुमान जी पूजा विशेष रूप से करें।
  • मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। साथ ही शनिदेव को तेल अर्पित करें और शनि से संबंधित चीजों का दान करें।
  • शनिवार और मंगलवार के दिन तिल का भोग अवश्य लगाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP