Sun Feb 15, 2026 | Updated 06:01 AM IST
aaj ka kanya rashifal 12 january

Aaj Ka Kanya Rashifal 12 January 2026: बुध और चंद्रमा के योग से कन्या राशि की महिलाओं का दिन रहेगा व्यस्त, जानें आज का राशिफल

बुध और चंद्रमा के योग से आपका मन और दिमाग अलग-अलग दिशा में सक्रिय रह सकते हैं। आज कार्य, जिम्मेदारियां और घर-परिवार की जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाना आवश्यक रहेगा। साथ ही, प्रेम, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य के मामले में भी आज के दिन के लिए खास सलाह दी गई है।
Editorial
Updated:- 2026-01-12, 07:50 IST

Virgo Horoscope Today, 12 January 2026: 12 जनवरी 2026, सोमवार का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए जिम्मेदारी, विश्लेषण और थोड़ी मानसिक भागदौड़ का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज का दिन सोमवार है, जबकि आपकी राशि के स्वामी बुध हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध और चंद्रमा के बीच का संबंध थोड़ा तनावपूर्ण माना जाता है। आज आप महसूस करेंगी कि आपका दिल कुछ और कह रहा है और दिमाग कुछ और। कन्या राशि की महिलाएं स्वभाव से परफेक्शनिस्ट होती हैं, और आज सोमवार को काम शुरू करते ही आप चाहेंगी कि सब कुछ व्यवस्थित हो जाए। आज चंद्रमा की चंचलता के कारण चीजों में थोड़ी अव्यवस्था हो सकती है, जिससे आप चिड़चिड़ी हो सकती हैं।

आज कन्या राशि का प्रेम राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज कन्या राशि की महिलाओं को अपनी आलोचना करने वाली प्रवत्ति पर काबू रखना होगा। बुध के प्रभाव से आप आज अपने पार्टनर की गलतियां या कमियां निकाल सकती हैं, जो सोमवार के दिन उनका मूड खराब कर सकता है। विवाहित महिलाओं को आज घर की व्यवस्था को लेकर पति से बहस नहीं करनी चाहिए। लव लाइफ में, अगर आप किसी को डेट कर रही हैं, तो आज बहुत ज्यादा ओवर एनालिसिस करने से बचें। सामने वाले की भावनाओं को समझें। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन सामान्य है; कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।
उपाय: आज तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाए।

आज कन्या राशि का करियर राशिफल (Virgo Career Horoscope Today)

करियर के मामले में आज का दिन आपकी बुद्धिमत्ता का है। सोमवार को ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा हो सकता है, लेकिन आप अपनी प्लानिंग से उसे संभाल लेंगी। जो महिलाएं अकाउंट्स, ऑडिटिंग, एडिटिंग या टीचिंग के क्षेत्र में हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आपकी कंसंट्रेशन आज कमाल की होगी। कलीग के साथ बातचीत में सावधानी रखें। कभी-कभी आप अनजाने में कड़वा सच बोल देती हैं, जो दूसरों को चुभ सकता है। अगर आप बिज़नेस में हैं, तो आज हिसाब-किताब अपडेट करने के लिए दिन शुभ है।
उपाय: आज गणेश जी को 21 दूर्वा अर्पित करे।

More For You

आज कन्या राशि का आर्थिक राशिफल (Virgo Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन समझदारी और सतर्कता का है। कन्या राशि की महिलाएं पैसे की वैल्यू समझती हैं और आज बुध आपको बजट बनाने में मदद करेगा। आज आप फालतू खर्चों में कटौती करेंगी और पैसों को सही जगह निवेश करने की योजना बनाएंगी। आज स्टेशनरी, किताबें या गैजेट्स पर धन खर्च हो सकता है। अगर आप शेयर मार्किट में एक्टिव हैं, तो आज इंट्रा-डे' ट्रेडिंग में सावधानी बरतें, क्योंकि चंद्रमा बाजार में उतार-चढ़ाव ला सकता है। किसी को उधार देने के लिए आज का दिन उपयुक्त नहीं है।
उपाय: आज पक्षियों को मूंग की दाल के दाने या बाजरा खिलाएं।

kanya rashi daily horoscope

आज कन्या राशि की सेहत (Virgo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज कन्या राशि की महिलाओं को अपने पेट और नसों का ख्याल रखना होगा। बुध और चंद्रमा का योग कई बार नर्वस इनडाइजेशन की समस्या देता है। अगर आप तनाव लेंगी, तो इसका सीधा असर आपके पाचन पर पड़ेगा। आज बाहर का खाना या बहुत मसालेदार भोजन पूरी तरह अवॉइड करें। सलाद और फाइबर युक्त भोजन लें। आज काम के बीच में थोड़ा टहलना जरूरी है, वरना पीठ या गर्दन में अकड़न महसूस हो सकती है।
उपाय: आज भगवान शिव का जलाभिषेक करें और ॐ नमः शिवाय का जाप करते हुए बेलपत्र चढ़ाएं।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;