
Taurus Horoscope Today, 14 February 2026 : 14 फरवरी 2026, शनिवार का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए इंटेंस पैशन और सावधानी का मिश्रण है। आज वैलेंटाइन डे है, लेकिन चंद्रमा अभी भी आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर कर रहा है । इसे ज्योतिष में चंद्राष्टम कहते हैं, जो मानसिक तनाव देता है। लेकिन अच्छी खबर यह है: आज चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में है, जिसका स्वामी शुक्र है। शुक्र आपकी अपनी राशि का स्वामी भी है और प्रेम का कारक भी। इसका अर्थ है कि आज आपको पीड़ा में भी आनंद मिलेगा। आठवां भाव प्राइवेसी का है, इसलिए आज आप दुनिया के शोर-शराबे से दूर अपने पार्टनर के साथ किसी एकांत जगह पर गहरा और रोमांटिक समय बिताएंगी।
प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन सीक्रेट्स और डीप इंटिमेसी का है। आठवां भाव छुपे हुए संबंधों का भी होता है। आज आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही निजी पल बिताएंगी। आज पब्लिक में जाने के बजाय घर पर या किसी शांत रिसॉर्ट में प्लान करना ज्यादा अच्छा रहेगा। शुक्र के नक्षत्र के कारण आज अट्रैक्शन चरम पर रहेगा।आठवां भाव ईर्ष्या और शक भी पैदा करता है। आज पार्टनर का फोन चेक न करें और पुरानी बातों को लेकर झगड़ा न करें, वरना आज का दिन खराब हो सकता है।
उपाय: आज सफेद, क्रीम या चमकीले कपड़े पहनें ।
करियर के लिहाज से आज का दिन रूटीन और अलर्टनेस का है। शनिवार होने से काम का बोझ कम हो सकता है, लेकिन अगर आप काम कर रही हैं, तो आठवें भाव का चंद्रमा अचानक कोई मुसीबत खड़ी कर सकता है। आज मशीनरी, बिजली या वाहन से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें। जो महिलाएं रिसर्च, जासूसी, या ज्योतिष के क्षेत्र में हैं, उनके लिए आज का दिन शानदार है; शुक्र का नक्षत्र आपको कोई बड़ी खोज करने में मदद करेगा।
उपाय - आज नहाने के पानी में थोड़ा सा गुलाब जल या इत्र डालकर नहाएं।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक ममलों पर आज अनएक्सपेक्टेड एक्सपेंस के योग हैं। आठवां भाव जुर्माना या टूट-फूट का है। आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चालान कट सकता है। शुक्र के नक्षत्र के कारण आज आप अपने पार्टनर के लिए कोई बहुत महंगा और सुंदर गिफ्ट जैसे परफ्यूम, गैजेट या ज्वेलरी खरीद सकती हैं। यह खर्चा आपको खुशी देगा। आज स्टॉक मार्केट और ट्रेडिंग से दुरी बनाये रखें
उपाय - आज हनुमान जी को चमेली के तेल से सिंदूर चढ़ावे।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको अपने प्राइवेट पार्ट्स , यूरिनरी ट्रैक्ट और कमर दर्द को लेकर सतर्क रहना होगा। आठवां भाव और शुक्र मिलकर हार्मोनल इम्बैलेंस या इन्फेक्शन दे सकते हैं। आज ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें। आठवां भाव दुर्घटना का भी है, इसलिए गाड़ी बहुत धीमे चलाएं।
उपाय: शनि देव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।