Sat Feb 14, 2026 | Updated 11:23 AM IST
 Kark aaj ka rashifal 14 february 2026

Aaj Ka Kark Rashifal 14 February 2026: वैलेंटाइन डे पर प्रेम में त्याग, समझदारी और समर्पण का अनोखा मेल, जानिए कर्क राशि की महिलाओं का राशिफल

Aaj Ka Kark Rashifal 14 February 2026: वैलेंटाइन डे पर छठे भाव में शुक्र के नक्षत्र का संयोग कर्क राशि की महिलाओं के लिए सेवा, त्याग और सच्चे समर्पण का संदेश लेकर आया है। जानिए लव लाइफ में कैसे सुलझेंगे पुराने विवाद, करियर में किसे मिलेगी तारीफ, धन खर्च और सेहत को लेकर क्या रखें सावधानी। पढ़ें आज का पूरा कर्क राशिफल और जानें सरल उपाय।
Editorial
Updated:- 2026-02-14, 09:12 IST

Cancer Horoscope Today, 14 February 2026 : 14 फरवरी 2026, शनिवार का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए सेवा भाव और हीलिंग का है। आज वैलेंटाइन डे है, लेकिन चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव रोग, शत्रु, ऋण और सेवा में गोचर कर रहा है । सुनने में छठा भाव थोड़ा संघर्षपूर्ण लग सकता है, लेकिन आज की सबसे अच्छी बात यह है कि चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में है। इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र है, जो प्रेम का ग्रह है। इसका मतलब है कि आज आपका प्यार दिखावे या महंगे गिफ्ट्स से नहीं, बल्कि देखभाल और मदद से व्यक्त होगा। आज आप अपने पार्टनर की किसी मुसीबत को हल करके या उनके किसी काम में हाथ बंटाकर उनका दिल जीत लेंगी। अगर आपके रिश्ते में कोई पुरानी दरार या झगड़ा चल रहा था, तो आज शुक्र का नक्षत्र उसे भरने का काम करेगा।

आज कर्क राशि का प्रेम राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन विवाद सुलझाने का है।आज छठे भाव का चंद्रमा छोटी-मोटी बहस करवा सकता है, लेकिन शुक्र का नक्षत्र उसमें मिठास घोल देगा। आज अपने पार्टनर से बहस जीतने के बजाय उनका दिल जीतने की कोशिश करें। आज उनके लिए खाना बनाना, उनके सिर की मालिश करना या उनके पेंडिंग काम निपटाना है।सिंगल महिला आज वर्कप्लेस या जिम/योगा क्लास में कोई आपको अट्रैक्ट कर सकता है। छठे भाव का संबंध रोजमर्रा की जगहों से होता है, जहाँ आज शुक्र का जादू चल सकता है।

उपाय: आज नेवी ब्लू या बैंगनी रंग के कपड़े पहनें।

आज कर्क राशि का करियर राशिफल (Cancer Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से आज का दिन हार्ड वर्किंग का है। भले ही आज शनिवार है, लेकिन आपका दिमाग काम की उलझनों में लगा रह सकता है। शुक्र के नक्षत्र के कारण आज आपको अपने कलीग्स से मदद मिलेगी। अगर आप मेडिकल, सर्विस सेक्टर, या एनजीओ में हैं, तो आज आपको विशेष सम्मान मिलेगा। आज आपके विरोधी भी आपकी काम करने की शैली की तारीफ करेंगे।

More For You

उपाय - आज किसी मजदूर या सफाई कर्मचारी को कुछ मीठा या पैसे दान करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Gemini women

आज कर्क राशि का आर्थिक राशिफल (Cancer Money Horoscope Today)

आर्थिक मामले पर आज सेहत पर खर्च का दिन है। छठा भाव रोग और ऋण का है। आज आप अपने पार्टनर की सेहत सुधारने, जिम मेंबरशिप या किसी थेरेपी पर पैसा खर्च कर सकती हैं। यह खर्च व्यर्थ नहीं जाएगा। आज किसी पुराने कर्ज को चुकाने का भी मन बन सकता है। शुक्र का नक्षत्र होने के कारण आज आप पालतू पेट्स पर भी धन खर्च कर सकती हैं।

उपाय - आज के दिन पीपल के पेड़ पर सरसो के तेल का दीपक जलावें।

आज कर्क राशि की सेहत (Cancer Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कर्क राशि की महिलाओं को अपने पेट , किडनी और कमर का ध्यान रखना होगा। छठा भाव पाचन तंत्र का है और शुक्र का नक्षत्र मीठा खाने के लिए ललचा सकता है। आज ज्यादा शुगर या हैवी डिनर से बचें, आज पानी खूब पिएं। आज के दिन अग्नि से सावधानी रखना चाहिए।

उपाय: अपने बेडरूम में ताजे फूल रखें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;