
बच्चे किसी भी पैरेंट के लिए उसके दिल का टुकड़ा होते हैं। ऐसे में वे अपने बच्चे के हर पल को तस्वीरों में कैद करना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, बच्चे की उन खूबसूरत यादों को हमेशा ताजा रखने के लिए वे उनकी तस्वीरों को घर की दीवार पर लगाते हैं। बच्चे के कमरे से लेकर अपने बेडरूम यहां तक कि लिविंग रूम में भी वे अपने बच्चे की प्यारी तस्वीरें हैंग करते हैं। ऐसा करके वे कहीं ना कहीं अपने घर की सजावट को एक पर्सनल टच देते हैं।
बच्चे की तस्वीर को घर में लगाने में यकीनन कोई बुराई नहीं है। लेकिन अगर इन्हें गलत तरीके से लगाया जाता है तो इससे घर में एक नेगेटिविटी आती है। साथ ही साथ, इससे बच्चे की लाइफ पर भी असर पड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपने बच्चे की तस्वीर को घर में लगा सकती हैं-

जब भी आप बच्चे की फोटो अपने घर में लगाएं तो आपको उसकी दिशा का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। कोशिश करें कि आप बच्चे की फोटो को पश्चिम की दीवार पर लगाएं। इससे बच्चे का मुख पूर्व दिशा में होगा। इस दिशा में तस्वीर लगाना काफी अच्छा माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: बनते-बनते रह जाते हैं आपके काम, तो वास्तु के इन उपायों की लें मदद

अमूमन बच्चे की तस्वीर को हम फ्रेम करके लगवाते हैं। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह फ्रेम लकड़ी का होना चाहिए। इसके अलावा, आप व्हाइट कलर के फ्रेम का इस्तेमाल कर सकते हैं। कभी भी आपको ब्लैक कलर या प्लास्टिक के फ्रेम का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
कई बार हम बच्चों की तस्वीर लगाते समय उसका एक कोलार्ज बनवाना पसंद करते हैं। ऐसा करके वे कई सारी तस्वीरों व यादों को एक ही फ्रेम में सहेज लेते हैं। ऐसा करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन कोलार्ज बनवाते समय आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप उसमें ऐसे लोगों की तस्वीर ना लगाएं, जिनके साथ अब बच्चे का कोई संपर्क नहीं है। मसलन, उसके बचपन के दोस्त जो अब उससे दूर हैं या फिर ऐसे लोग जो अब उनके साथ नहीं हैं।
कई बार हम अपनी एक दीवार पर कई तरह की तस्वीरें लगाते हैं। लेकिन जब आप दीवार पर बच्चे की तस्वीर लगा रही हैं तो ऐसे में आपको यह जरूर देखना चाहिए कि आप उसके साथ किन तस्वीरों को दीवार पर लगा रही हैं। आपको कभी भी बच्चे की तस्वीर के साथ कुछ नेगेटिव फोटो जैसे जंगली जानवर व दिवंगत लोगों की तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए। इससे एक नेगेटिविटी आती है।

बच्चे की तस्वीर को घर में लगाते समय आपको फ्रेम शेप पर भी ध्यान देना चाहिए। कोशिश करें कि बच्चे की तस्वीर का फ्रेम आयताकार होना काफी अच्छा माना जाता है। आजकल मार्केट में तिकोने, हार्ट शेप व अन्य कई तरह के फ्रेम मिलते हैं। लेकिन इनमें बच्चे की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।
अगर आप चाहते हैं कि आप बच्चे की तस्वीर को कुछ इस तरह लगाएं कि इससे उससे मोटिवेशन भी मिले तो ऐसे में आप उसकी तस्वीर के आसपास उसके किसी अवॉर्ड की तस्वीर लगाएं या फिर अगर बच्चे को कोई इनाम आदि मिला है तो ऐसे में आप उसे भी शेल्फ पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से बच्चे को हमेशा ही जीवन में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेशन मिलता है।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: कहीं आपके गुस्से का कारण वास्तु दोष तो नहीं? इन टिप्स से करें कंट्रोल

कई बार ऐसा होता है कि बच्चे की तस्वीर रखे-रखे पुरानी और फेडेड हो जाती है। इतना ही नहीं, कभी-कभी उसका कोना फट जाता है। लोग इस तस्वीर को एक अच्छी याद के रूप में देखते हैं और उसे फ्रेम करवाते हैं। हालांकि, आपको ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। अगर आप इस तस्वीर को लगाना ही चाहती हैं तो उसे फोटोग्राफर से कहकर दोबारा बनवाएं और फिर उसे हैंग करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।