रात में हर व्यक्ति के सोने का अपना अलग तरीका होता है। जहां कुछ लोग कमरे में पूरी तरह से अंधेरा करके सोना पसंद करते हैं। अगर कमरे में थोड़ी सी भी लाइट होती है तो उन्हें नींद ही नहीं आती है। वहीं इससे ठीक उलट कुछ लोगों को अंधेरे में डर लगता है या फिर वे कंफर्टेबल फील नहीं करते हैं। ऐसे में वे नाइट बल्ब का इस्तेमाल करते हैं।
वास्तु के अनुसार भी कमरे में हल्की मध्यम रोशनी में सोना काफी अच्छा माना जाता है। इससे आपको नींद भी अच्छी आती है। अगर आपको भी लाइट में सोना पसंद हैं और आप अपने कमरे में नाइट बल्ब का इस्तेमाल करती हैं तो आपको वास्तु की कुछ छोटी-छोटी बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि आपको अपने बेडरूम में नाइट बल्ब का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए
जब आप अपने कमरे में नाइट बल्ब का इस्तेमाल कर रही हैं तो आपको दिशाओं की ओर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा या उत्तर पश्चिम दिशा के कोने में ही नाइट बल्ब का इस्तेमाल करें। आपको कभी भी भूलकर भी दक्षिण पश्चिम दिशा में नाइट बल्ब या नाइट लैंप नहीं लगाना चाहिए।
नाइट बल्ब लगाते समय आपको रंगों की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। कोशिश करें कि आपके नाइट बल्ब का कलर लाइट ग्रीन हो। आपको कभी भी बेडरूम में रेड कलर के नाइट बल्ब का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी नींद खराब होती है। सपने भी अच्छे नहीं आते हैं। इतना ही नहीं, कई बार तो व्यक्ति रात में चौंककर उठ जाता है। कई बार न्यूली मैरिड कपल अपने कमरे में रेड कलर के नाइट बल्ब को लगाना पसंद करते हैं। अगर आपकी ऐसी इच्छा है तो आप बहुत ही लाइट रेड जो येलो नाइट बल्ब होने का अहसास करवाती है, उसका इस्तेमाल करें। (बेडरूम में इन लैम्प का करें इस्तेमाल)
इसे भी पढ़ेंः क्या घर में लगा सकते हैं रुद्राक्ष का तोरण?
आजकल लोग बेडरूम में अलग-अलग तरह से नाइट बल्ब लगवाना पसंद करते हैं। इन दिनों छत पर भी नाइट बल्ब लगाने का चलन काफी बढ़ गया है। अगर आप अपने बेडरूम में इस तरह से नाइट बल्ब लगाना चाहती हैं तो ध्यान दें कि उसकी सीधी रोशनी आपके शरीर पर ना पड़े। इसे वास्तु अनुसार अच्छा नहीं माना जाता है। इससे आपको हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, कई बार व्यक्ति रात में बैचेनी का अहसास भी करता है।
इसे भी पढ़ेंः दान करते हुए वास्तु के इन छोटे-छोटे नियमों का रखें ध्यान
अगर आपको रात के समय अपने कमरे में बहुत ही हल्की लाइट का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं तो उसमें व्हाइट कलर का लैंप अच्छा रहता है। ध्यान दें कि वह बेड की हाइट से नीचे रहे, जिससे उसकी मदद से फर्श दिखाई देता रहे, लेकिन आंखों पर इसकी चमक ना पड़े। इसे फ्लोर लाइट कहा जाता है। जब बेड के नीचे लाइटिंग होती है तो आपको रात में बाथरूम आदि जाने में आसानी रहती है, लेकिन इससे आपकी आंखों पर अतिरिक्त रोशनी नहीं आती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।