3 बीएचके घर में वास्तु के इन नियमों को करें फॉलो

अगर आप 3 बीएचके घर में रहते हैं और अपने घर में हमेशा ही एक पॉजिटिविटी बनाए रखना चाहते हैं तो वास्तु के इन छोटे-छोटे नियमों को जरूर फॉलो करना चाहिए।

 
the layout of BHK as per vastu

घर एक ऐसी जगह होती है, जहां पहुंचकर हम सभी सुकून का अहसास करते हैं। हम सभी की यही इच्छा होती है कि घर में हमें हमेशा एक पॉजिटिविटी का अहसास हो। हालांकि, ऐसा केवल तभी संभव है, जब घर को अरेंज करते समय या फिर उसे सजाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार, हर दिशा की अपनी एक अलग एनर्जी होती है और घर में पॉजिटिविटी बनाए रखने के लिए आपको उन दिशाओं का ज्ञान होना बेहद जरूरी है।

साथ ही साथ, आपको अपने घर को भी अवश्य देखना चाहिए। आज के समय में लोग 3बीएचके में रहना अधिक पसंद करते हैं। ऐसे में हर सदस्य का अपना एक अलग कमरा होता है। इस तरह के घर अधिक बड़े नजर आते हैं। हालांकि, आपको हर कमरे और उसकी दिशा को ध्यान में रखते हुए ही वहां पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने 3बीएचके घर में फॉलो कर सकते हैं-

सभी कमरों को ना बनाएं बेडरूम

 bhk

अक्सर यह देखने में आता है कि जब लोग 3बीएचके घर लेते हैं तो तीनों ही कमरों को बेडरूम बना देते हैं। हालांकि, आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। हमेशा किसी एक कमरे को अपना मास्टर बेडरूम बनाएं। कभी-कभी लोग बार-बार अपना बेडरूम बदलते रहते हैं, लेकिन ऐसा करने से लाइफ में कभी भी स्टेबिलिटी नहीं आती है। हमेशा कोशिश करें कि आप घर के सबसे बड़े कमरे को मास्टर बेडरूम बनाएं। घर का सबसे बड़ा कमरा कभी भी बच्चों को या फिर मेहमानों के लिए नहीं रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें-वास्तु अनुसार घर में टांगे की-होल्डर, आएगी पॉजिटिविटी

ऐसा हो मुख्य द्वार

अगर आपका 3बीएचके घर है तो आप इस बात का ध्यान रखें कि उसका मुख्य द्वार घर के सभी दरवाजों में सबसे बड़ा होना चाहिए। इतना ही नहीं, अगर वह दो पल्ले का होता है तो काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही साथ, आप अपने मुख्य द्वार को लकड़ी का बनवाएं। इससे घर में पॉजिटिविटी आती है।

खिड़कियों को ना करें बंद

Expert tips for  bhk

कई बार यह देखने में आता है कि जब लोग 3बीएचके लेते हैं तो बड़ा घर होने के कारण उसकी खिड़कियों को हमेशा ही बंद रखते हैं या फिर उन पर भारी-भारी परदे लगा देते हैं। ऐसा कभी ना करें। हमेशा ध्यान रखें कि आप जिस कमरे में सोते हैं, तो उसकी पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की खिड़कियों को जरूर खोलें। अगर पूरा दिन खिड़की खोलना संभव ना हो तो आप सुबह-शाम खिड़की खोल सकते हैं। वहीं, अपने घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा की खिड़की को बंद रखने की कोशिश करें। अगर आपके घर की एंट्री दक्षिण-पश्चिम दिशा की हो तो उस दरवाजे पर स्वास्तिक का निशान जरूर बनाएं।

यह भी पढ़ें-घर के किचन में कहां रखने चाहिए लोहे के बर्तन?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP