आज के समय में हर व्यक्ति एक सफल करियर की चाह रखता है, लेकिन कई बार मेहनत करने के बावजूद भी आपको मनचाही नौकरी नहीं मिलती या वर्कप्लेस पर लगातार समस्याएं बनी रहती हैं। ऐसे में लोग निराश हो जाते हैं और खुद को असफल मानने लगते हैं। वास्तु एक्सपर्ट छवि शर्मा बताती हैं कि अगर आपके करियर में भी लगातार बाधाएं आ रही हैं, प्रमोशन काफी समय से रुका हुआ है, बार-बार इंटरव्यू देने के बाद भी अच्छी नौकरी नहीं मिल रही है तो ये आपके जीवन में वास्तु दोष की वजह से भी हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या ऑफिस में कुछ दिशाएं, रंग, वस्तुएं और ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जो वर्कप्लेस का वास्तु अच्छा या खराब कर सकती हैं। यदि ये चीजें वास्तु के अनुकूल न हों, तो व्यक्ति को करियर में सफलता मिलने में देरी हो सकती है या पूरी तरह रुकावट आ सकती हैं। ऐसे में कुछ सरल और प्रभावी वास्तु उपाय अपनाकर आप अपने करियर में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं। ये उपाय न केवल आपकी प्रोफेशनल लाइफ को बेहतर बनाएंगे, बल्कि मन को भी शांति भी देंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को भी अच्छा करने में मदद कर सकते हैं।
आज के दौर में बाज़ार में कड़ी प्रतिस्पर्धा है और तकनीकी उन्नति के साथ, प्रोफेशनल लोगों के साथ तालमेल बिठाना जरूरी है। करियर में आगे बढ़ने के लिए नए कौशल सीखना आवश्यक है। कुछ बाहरी कारक करियर के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन घर या ऑफिस के वास्तु जैसे आंतरिक कारकों को मजबूत करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। यह प्राचीन भारतीय ज्ञान दिशाओं और ऊर्जा प्रवाह को ठीक करके कई समस्याओं का समाधान कर सकता है।
वास्तु एक्सपर्ट आपको किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए सही मार्गदर्शन देने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए कई वास्तु उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है।
घर का पश्चिमी क्षेत्र करियर के विकास के लिए सबसे शक्तिशाली स्थानों में से एक माना जाता है। अगर आप करियर में लगातार सफलता चाहती हैं, तो अपने करियर लक्ष्यों, उद्देश्यों और इच्छाओं की तस्वीरें, घर की पश्चिमी दीवार पर लगाएं। आप उस स्थान पर उन प्रभावशाली हस्तियों या नेताओं की तस्वीरें भी लगा सकते हैं जिनके जैसा आप बनना चाहते हैं। यह आपको अपने लक्ष्यों की याद दिलाता है। यह उपाय चुनौतियों या बाधाओं के समय में भी सकारात्मक मानसिकता बनाए रखने में मदद करता है।
घर या कार्यस्थल की पूर्वी या पश्चिमी दीवार को अपनी उपलब्धियों का प्रतीक बनाएं। आप इस दिशा में अब तक मिली ट्रॉफियां, सर्टिफिकेट्स, अवॉर्ड्स या कोई भी मान-सम्मान सजाकर रख सकते हैं। यह स्थान आपकी सफलता की ऊर्जा से भरपूर होना चाहिए, ताकि यह लगातार आपको प्रेरित करता रहे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बनाए रखे। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्व और पश्चिम दिशा प्रगति और पहचान से जुड़ी मानी जाती है। जब आप अपनी उपलब्धियों को इन दीवारों पर सजाते हैं, तो यह स्थान आपके आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिष्ठा को मजबूती देता है। इससे आपके करियर में निरंतर सफलता और पहचान की संभावनाएं बनी रहती हैं।
यदि आप उन लोगों में से हैं जो अपना करियर शुरू कर रही हैं तो सुनिश्चित करें कि आप जिस स्थान पर बैठ रही हैं आपका मुख उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। यह वास्तु उपाय आपको अपने करियर में आवश्यक शुरुआत दिलाने में मदद करेगा, जिससे समृद्धि आएगी। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ेंगी और तरक्की करेंगी अपनी दिशा बदलें और उत्तर दिशा की ओर मुख करना शुरू करें, क्योंकि यह एक ऐसा क्षेत्र है जो आपको वित्तीय विकास प्राप्त करने में आपकी मदद करता है।
घर या वर्कप्लेस की दक्षिण की दीवार आपके सपनों के लिए मानी जाती है। ऊंची इमारतों या संरचनाओं की तस्वीरें या कोई ऐसी जगह जहां आप काम करना चाहते हैं या एक कार्यालय खोलना चाहती हैं, इसी दीवार पर लगाएं। यह आपके सपने को हासिल करने में मदद करने के लिए वाइब्स और ऊर्जा बनाती है।
पैतृक व्यवसाय में लगे लोगों को आशीर्वाद और सुरक्षा प्राप्त करने के लिए वर्कप्लेस या बिजनेस वाले स्थान की दक्षिण या दक्षिण-पश्चिमी दीवार पर पूर्वजों की तस्वीर लगानी चाहिए।
उगते सूर्य को जल चढ़ाना सबसे अधिक कारगर उपाय माना जाता है। यह छोटा सा अनुष्ठान आपको बहुत सारे लाभ प्रदान कर सकता है और आपकी इच्छा अनुसार आपके करियर को बढ़ावा दे सकता है। सुबह-सुबह रोज सूर्य को जल चढ़ाएं और सूर्य मंत्र का जाप करें, यह आपके जीवन में एक सकारात्मक आभा का निर्माण करेगा और व्यक्ति को अपने जीवन और करियर के सबसे कठिन चरणों को नेविगेट करने में सक्षम बनाएगा।
यदि आप भी करियर में बुलंदियों तक जाना चाहती हैं तो यहां बताए वास्तु उपाय आजमा सकती हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।