Vastu tips

Vastu Tips: घर से लेकर बाहर तक, हर परेशानी को दूर करेंगे गुलाब के ये 2 अचूक उपाय

 कई बार घर में अचानक से परेशानियां आने लगती हैं, जिसकी वजह से हमारे मन के साथ दिमाग भी अशांत रहता है। आप इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों के खास उपाय को कर सकती हैं, ताकि आपके घर का वास्तु अच्छा रहे।
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 13:56 IST

गुलाब घर में सिर्फ खुशबू को ही नहीं बढ़ाती हैं, बल्कि इसके इस्तेमाल से आप अपने घर की ऊर्जा में भी बदलाव ला सकते हैं। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल के अनुसार अक्सर ऐसा होता है कि जब हम बाहर रहते हैं, तो हमारा दिमाग शांत रहता है और हर काम को करने के लिए मन करता है, लेकिन जैसे ही घर आते हैं वैसे ही हमारी परेशानियां दोगुनी होने लगती हैं। इसकी वजह से हम घर में बदलाव तो कई सारे कर लेते हैं, लेकिन इसका असर नजर नहीं आता है। ऐसे में आप गुलाब का इस्तेमाल करके इन सभी परेशानियों को दूर कर सकती हैं। आइए इस उपाय के बारे में विस्तार से आपको बताते हैं।

घर की सुख-शांति और आर्थिक तंगी के लिए गुलाब का उपाय

  • अगर घर में हमेशा तनाव बना रहता है या पैसा टिकता नहीं है, तो यह उपाय बहुत कारगर माना जाता है।
  • इसके लिए आपको शुक्रवार के दिन एक लाल गुलाब का फूल लें और उसमें एक कपूर का टुकड़ा रखें।
  • शाम के समय कपूर को फूल के बीच में ही जला दें और जब वह जल जाए, तो उस फूल को माता लक्ष्मी को अर्पित कर दें।
  • इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और धन के आगमन के नए रास्ते खुलते हैं। यह उपाय लगातार 5 शुक्रवार करने से घर में बरकत महसूस होने लगती है।

1 - 2026-01-14T130428.563

गुलाब के इस उपाय से अटके हुए काम में मिलेगी सफलता

  • अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं या ऑफिस में आपको वह सम्मान नहीं मिल रहा जिसके आप हकदार हैं, तो यह उपाय आजमाएं।
  • मंगलवार के दिन लाल चंदन, लाल गुलाब और रोली को एक लाल कपड़े में बांध लें।
  • इसे अपने घर के मंदिर में रखें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • इसके बाद इस पोटली को अपनी तिजोरी या उस स्थान पर रखें जहां आप अपनी जरूरी फाइलें या पैसे रखते हैं।
  • यह उपाय कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाओं को दूर करता है। गुलाब की कोमलता और लाल रंग का तेज आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है, जिससे बाहर की दुनिया में आपकी सफलता की राह आसान होती है।

3 - 2026-01-14T130433.064

यह भी पढ़ें- Vastu Tips For Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर तुलसी के पौधे से करें ये 2 खास उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

गुलाब के इन उपायों को करते समय किन बातों का रखें ध्यान

  • गुलाब के इस उपाय को करते समय मन में सकारात्मक विचार रखें।
  • फूल हमेशा ताजा होना चाहिए, मुरझाया हुआ या टूटा हुआ फूल प्रयोग न करें।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: सुबह उठते ही न करें ये 3 गलतियां, रुक सकती है तरक्की

इस तरह से आप अपने घर के तनाव को दूर कर सकती हैं, और घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;