Keeping Shankh in north east ishan kon direction for financial growth

ईशान कोण दिशा में जरूर रखें यह एक चीज, होगा धन लाभ

ईशान कोण जिसे उत्तर-पूर्व दिशा भी कहा जाता है। वास्तु शास्त्र में घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। यह दिशा देवताओं से जुड़ी मानी जाती है। 
Editorial
Updated:- 2024-06-21, 12:30 IST

(Keeping Shankh in North East Direction) वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण दिशा को उत्तर-पूर्व दिशा भी कहा जाता है। यह घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। इस दिशा में देवी-देवताओं का वास स्थान माना जाता है। इसलिए इस स्थान को बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। बता दें, ईशान कोण दिशा में अगर आप देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-पाठ करते हैं, तो व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। अब ऐसे में इस दिशा में शंख रखने का विशेष महत्व बताया गया है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि इस दिशा में शंख रखने का क्या महत्व है?

ईशान कोण दिशा का महत्व क्या है?

   shankh

ईशान कोण को देवताओं का निवास स्थान माना जाता है। इस दिशा में पूजा स्थल स्थापित करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-शांति आती है। ह दिशा ग्रह गुरु बृहस्पति से संबंधित है, जो ज्ञान और बुद्धि का कारक माना जाता है। ईशान कोण सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है। इसलिए इस दिशा को स्वच्छ रखना बेहद जरूरी है। ईशान कोण धन और समृद्धि से जुड़ा है। इस दिशा में तिजोरी रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। ईशान कोण दिशा में पूजा करने और ध्यान लगाने के लिए सबसे शुभ स्थान माना जाता है।

ईशान कोण दिशा में शंख रखने का क्या लाभ है?

शंख को ईशान कोण में रखना शुभ माना जाता है। शंख को जल से भरकर उसमें कुछ तुलसी के पत्ते डालकर रखें। शंख को देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। ईशान कोण में शंख रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इससे घर और कार्यस्थल में शांति और समृद्धि का वातावरण बनता है। ईशान कोण धन और समृद्धि से जुड़ा है। इसलिए इस दिशा में शंख रखने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। ईशान कोण दिशा में शंख बजाने से मानसिक तनाव दूर हो सकती है और मन शांत रहता है।

इसे जरूर पढ़ें - दिन के अनुसार शंख से जरूर करें ये उपाय, बनी रहेगी समृद्धि

ईशान कोण दिशा में शंख की पूजा कैसे करें?

ScjGx CL. AC UF QL

सबसे पहले, शंख को जल से अच्छी तरह धो लें। फिर, शंख में थोड़ा सा गंगाजल डालकर उसमें कुछ तुलसी के पत्ते डालें। शंख को ढककर कुछ देर के लिए रख दें। फिर ईशान कोण दिशा में एक चौकी रखें और उसपर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। चौकी पर शंख रखें। शंख के मुख को पूर्व दिशा की ओर रखें। शंख के पास घी का दीपक जलाएं। इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें - घर के मंदिर में शंख रखने के अनगिनत फायदों के बारे में जरूर जानें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;