क्या बेडरूम में लगा सकते हैं राधा कृष्ण की तस्वीर, पंडित जी से जानें

अक्सर बेडरूम को सजाने के लिए हम अलग-अलग तस्वीरों को लगाते हैं। कई सारे लोग अपने रूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर को भी लगाते हैं। पंडित जी से जानते हैं क्या इसे लगाना सही है।
image

बेडरूम को सजाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर वहां की दीवारों से लेकर अलग-अलग सामान से अपने कमरे को सजाते हैं। कई सारी अच्छी-अच्छी तस्वीरें लगाते हैं, जिससे कमरा अच्छा नजर आता है। लेकिन कई सारे लोग अपने बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर को लगाते हैं। इस सवाल के की जानकारी हमने पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से ली। आर्टिकल में बताते हैं उन्होंने इसके बारे में क्या कहा।

क्या बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगानी चाहिए

पंडित जी के बताए अनुसार आप बेडरूम में सिर्फ राधा-कृष्ण की लगा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसलिए विवाहित लोग भगवान की तस्वीर को अपने बेडरूम में लगा सकते हैं।

Radha krishna photo

बेडरूम में तस्वीर लगाने के क्या हैं नियम

बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर को आप उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या उत्तर दिशा की दीवार लगाएं। इस दीवार पर लगने वाली तस्वीर को शुभ माना जाता है। साथ ही, इस दिशा से सकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे विवाहित लोगों के रिश्ते में मधुरता बनी रहती है। साथ ही, प्रेम भी बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: उत्तर मुखी घर में भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, होगी धन की हानि

प्रेमभाव वाली तस्वीर बेडरूम में लगाएं

आप बेडरूम में लगाने के लिए राधा-कृष्ण की तस्वीर को प्रेम भाव वाली खरीदें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके रिश्तों में भी प्रेम बना रहेगा। साथ ही, उन दोनों का प्यार आपके रिश्ते को सही राह दिखाएगा। इसलिए आपको ऐसी तस्वीर को लगाना चाहिए, जिसमें दोनों का प्यार नजर आए।

बेडरूम में तस्वीर लगाते समय इन बातों का ध्यान रखें

पंडित जी के अनुसार, बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगा सकते हैं। लेकिन इसके भी कुछ नियम होते हैं, जिसका पालन करना भी जरूरी होता है। आपको तस्वीर को हमेशा साफ करना है। रात के सोते समय पैर उनकी तरफ नहीं होना चाहिए। आप तस्वीर के आसपास किसी अपवित्र चीज को न रखें। तभी आप इसे लगा सकते हैं।

Radha krishna

इसे भी पढ़ें: वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा में भूल से भी नहीं रखनी चाहिए ये चीजें

आपको नियमों का पालन करने के बाद ही तस्वीर को दीवार पर लगाना चाहिए। इससे आप भगवान का निरादर भी नहीं करेंगे। साथ ही, आपके बेडरूम में सकारात्मकता बनी रहेगी। इसलिए आपको पंडित जी से पूछकर ही इसे लगाना चाहिए। तभी आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आप तस्वीर को खरीदते समय खास चीजों का भी ध्यान रखें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP