image

Vastu Tips: चावल के डिब्बे में रखे ये एक चीज, घर में कभी नहीं होगी अन्न की कमी

चावल के डिब्बे में एक चीज डालने से आपके घर में अन्न की कमी कभी नहीं होगी। साथ ही आपके घर का वास्तु भी अच्छा हो जाएगा। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कौन सी चीज को डिब्बे में डालें।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 11:01 IST

हिन्दू धर्म और वास्तु शास्त्र में रसोई घर को सुख-समृद्धि का द्वार माना गया है। रसोई में रखे जाने वाले अनाज केवल पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद होता हैं। अक्सर आपने बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि घर का भंडार कभी खाली नहीं होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके घर में बरकत बनी रहती है। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने बताया की चावल के डिब्बे में आपको कौन सी चीज डालकर रखनी चाहिए? जिससे आपके घर में अन्न की कमी नहीं होगी।

चावल के डिब्बे में क्या रखें?

  • चावल को शास्त्रों में अक्षत कहा गया है, जिसका अर्थ है जिसका कभी क्षय न हो। चावल का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से है, जो शांति और वैभव के प्रतीक हैं।
  • ऐसे में एक्सपर्ट के बताए अनुसार, यदि आप चावल के डिब्बे में एक सिक्का रखते हैं, तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे शुद्ध धातु माना गया है जो चंद्रमा की ऊर्जा को संतुलित करती है। इससे घर में आर्थिक स्थिरता आती है और मां लक्ष्मी का वास होता है।

1 - 2026-01-23T104219.858

  • इस सिक्के को सीधे चावल में डालने के बजाय, इसे एक छोटे से लाल रेशमी कपड़े में लपेटकर चावल के बीच में दबा दें। लाल रंग ऊर्जा का प्रतीक है और यह सकारात्मकता को आकर्षित करता है।

चावल के डिब्बे में सिक्का रखने का लाभ

  • चावल को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसमें सिक्का रखने से धन-धान्य की कोई कमी नहीं होगी।
  • चावल चंद्रमा का प्रतीक ह। ऐसे में सिक्का डालने से ये मन को शांत रखता है और घर के सदस्यों के बीच कलह को कम करता है।
  • माना जाता है कि ऐसा करने से रसोई घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर का भंडार हमेशा भरा रहता है।

2 - 2026-01-23T104221.320

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: सीढ़ियों के लिए वास्तु के अनुसार कौन सा रंग होता है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें

अगर आप भी चावल के डिब्बे को सिर्फ भरकर रख देती हैं, तो इस बार ऐसा न करें। इसमें सिक्का जरूर डालें। इससे आपके घर का वास्तु भी अच्छा होगा। साथ ही आपके जीवन में आने वाली परेशानियां भी कम होगी। इससे जब आप इसका सेवन करेंगी या परिवार को खिलाएंगी, तो उनके गुस्से में संतुलन बना रहेगा और मन को शांति प्राप्त होगी। इसलिए आपको वास्तु सुधार और घर में बरकत बनाए रखने के लिए इसे जरूर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips For Money: पैसा आता है लेकिन रुकता नहीं? जानिए धन को रोकने के असरदार वास्तु उपाय

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;