
सुबह उठने के बाद हर किसी का अलग-अलग रूटीन होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई अपनी सहूलियत के हिसाब से दिन का प्लान बनाता है, लेकिन कई बार ये प्लान पूरे नहीं हो पाते हैं या इसमें परेशानियां होने लगती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर हम ऐसा काम करते हैं, जिसे करने से हमारी परेशानियां बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, लेकिन हमें समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों होता है? ऐसे में आप इसके बारे में एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल से जानें कि आपके किन 3 चीजों को बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए।
कई सारी महिलाएं होती हैं, जिन्हें सुबह उठकर सबसे पहले शीशा देखना पसंद होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी न करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब हम सोकर उठते हैं तो हमारे शरीर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है। माना जाता है कि चेहरे की सूजन और सुस्ती वाली ऊर्जा आईने के जरिए वापस हमारे अंदर प्रवेश करती है, जिससे दिनभर चिड़चिड़ापन और आलस बना रह सकता है। ऐसे में आप सबसे पहले अपना चेहरा धोएं और फिर आईना देखें।

आप सुबह उठते ही सबसे पहले पितरों की तस्वीर न देखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपका मन अशांत रहेगा। साथ ही आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। इससे बेहतर है कि आप सबसे पहले भगवान की तस्वीर को देखें और उनको प्रणाम करें।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: रात के समय क्यों नहीं धोने चाहिए कपड़े? यहां जानें वजह
आप इस बात का ध्यान रखें कि आपके आसपास कुछ भी ऐसी चीज न हो जिससे आपका पूरा दिन खराब हो सके। आप अपने कमरे में बंद घड़ी या टूटी हुई वस्तुओं को बिल्कुल भी न रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सभी चीजों को अशुभ माना जाता है। इससे मानसिक तनाव सबसे ज्यादा बढ़ता है। साथ ही आपका कॉन्फिडेंस भी कम होता है। कोशिश करें कि आप इन चीजों को सुबह उठते ही सबसे पहले न देखें। इससे आपके घर का वास्तु अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: वास्तु दोष से मिलेगी राहत, जानें किस धातु का हाथी रखना होता है शुभ?
दिन को सकारात्मक बनाने के लिए उठते ही अपनी हथेलियों के दर्शन करना सबसे उत्तम माना गया है। इसके अलावा, मुस्कुराते हुए अपने इष्ट देव का ध्यान करें और एक गिलास पानी पीकर दिन की शुरुआत करें। इससे आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही आपके सभी काम अच्छे से पूरे होते हैं।
इन चीजों का खास ध्यान रखें। इससे आपका पूरा दिन अच्छा रहेगा। साथ ही आपके सभी काम अच्छे से बनते नजर आएंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।