
Taurus Horoscope Today, 26 January 2026 26 जनवरी 2026 का दिन वृषभ राशि की महिलाओं के लिए सुस्ती और खर्चों से भरा रह सकता है। चंद्रमा दिन भर आपके व्यय स्थान में रहेंगे, इसलिए आज आप भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में जाने के बजाय घर पर टीवी देखना या आराम करना ज्यादा पसंद करेंगी। आज आपका मन थोड़ा एकांत में रहने का करेगा। शाम होते-होते जैसे ही चंद्रमा आपकी राशि में आएंगे, आपकी ऊर्जा वापस लौट आएगी और आप फ्रेश महसूस करेंगी। आज बाहरी दिखावे पर पैसा खर्च हो सकता है।
वैवाहिक और प्रेम जीवन में आज वृष राशि की महिलाओं को पार्टनर से थोड़ी दूरी का सामना करना पड़ सकता है। बारहवां भाव अलगाव का है, हो सकता है आज पार्टनर अपने काम या दोस्तों के साथ व्यस्त रहे। इस बात को लेकर उदास न हों, शाम को स्थितियां बेहतर हो जाएंगी। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी भी नए रिश्ते के लिए जल्दबाजी न करें।
उपाय: आज भगवान शिव को जल चढ़ाएं और ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
कामकाज के मामले में आज वृषभ राशि की महिलाओं का मन प्लानिंग में लगेगा। बारहवा भाव विदेश का होता है, इसलिए अगर आप विदेश जाने या किसी एमएनसी में नौकरी करने का सपना देख रही हैं, तो आज का दिन उस पर विचार करने के लिए बहुत अच्छा है। जो महिलाएं आज भी ड्यूटी पर हैं या मेडिकल या मीडिया से जुडी है उन्हें थकान महसूस हो सकती है। आज ऑफिस की पॉलिटिक्स से खुद को दूर रखें, वरना बेवजह फंस सकती हैं।
उपाय: आज किसी गरीब को दूध या सफेद वस्त्र दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से वृष राशि की महिलाओं के लिए आज उनका बजट बिगड़ने वाला दिन है। बारहवां भाव खर्चों का घर है। आज सेल या ऑफर्स के चक्कर में आप ऐसी चीजें खरीद सकती हैं जिनकी जरूरत नहीं है। आज यात्रा पर भी पैसा खर्च हो सकता है। आज किसी को पैसा उधार देने की गलती न करें, डूबने के चांस ज्यादा हैं। शाम के बाद आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव थोड़ा कम होगा।
उपाय: आज बहते जल में थोड़ा सा सरसो का तेल बहाएं।
स्वास्थ्य के मामले में आज वृषभ राशि की महिलाओं को आंखों और नींद का ध्यान रखना चाहिए। बारहवां भाव आंखों का होता है, इसलिए आज टीवी या मोबाइल ज्यादा देखने से आंखों में जलन हो सकती है। कल रात की अधूरी नींद आज दिन भर सुस्ती का कारण बन सकती है। पैरों के तलवों में दर्द महसूस हो सकता है। शाम को चंद्रमा के राशि परिवर्तन के बाद सेहत में सुधार महसूस होगा।
उपाय: आज चंद्र देव के मंत्र ॐ सों सोमाय नमः का 11 बार जाप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।