
Taurus Horoscope Today, 25 January 2026 25 जनवरी 2026 का दिन वृषभ राशि की महिलाओं के लिए आत्म-चिंतन का है। चंद्रमा आपकी राशि से 12वें भाव में हैं, जो थोड़ा सुस्ती और मानसिक थकान दे सकता है। आज रविवार की छुट्टी है, तो इसका पूरा फायदा उठाएं और भागदौड़ वाली दुनिया से थोड़ा कटकर रहें। आज आपका मन भीड़भाड़ में कम और अकेले में या प्रकृति के बीच ज्यादा लगेगा। आज बेवजह की चिंताओं को खुद पर हावी न होने दें। आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें, आज बस आप रिलैक्स करें।
प्रेम जीवन में आज वृषभ राशि की महिलाओं को अपने पार्टनर से थोड़ी दूरी देखने को मिल सकती है। 12वां भाव अलगाव का भी होता है, हो सकता है आज पार्टनर अपने दोस्तों या काम में व्यस्त रहे। इस बात को दिल पर न लें। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन मिला-जुला है; पति के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बन सकता है, लेकिन वहां खर्च को लेकर बहस न करें। अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने के बजाय खुद को समय देना बेहतर रहेगा।
उपाय: आज तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
कामकाज के मामले में आज का दिन वृषभ राशि की महिलाओं के लिए प्लानिंग करने का है, आज किसी भी तरह का एक्शन लेनेसे बचना चाहिए । 12वां भाव विदेश और एमएनसी का है, इसलिए अगर आप विदेश जाने या वहां काम करने का सपना देख रही हैं, तो आज उसके बारे में सोचने या अप्लाई करने के लिए अच्छा दिन है। जो महिलाएं आज भी काम कर रही हैं उन्हें आलस्य परेशान कर सकता है। आज काम में मन कम लगेगा, गलतियों से बचें।
उपाय: आज किसी मंदिर की सीढ़ियों पर सफाई करें या सेवा दें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए खर्चीला साबित होगा। 12वां भाव एक्सपेंसेस का है, इसलिए आज न चाहते हुए भी आपका बजट बिगड़ेगा । संडे की आउटिंग, मूवी या रेस्टोरेंट के बिल बजट बिगाड़ सकते हैं। आज ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सावधानी बरतें, आप ऐसी चीज खरीद सकती हैं जिसकी आपको जरूरत ही नहीं है। आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद कम है।
उपाय: आज बहते जल में थोड़ा सा दूध बहाएं।
स्वास्थ्य के मामले में आज वृषभ राशि की महिलाओं को नींद और पैरों का ध्यान रखना चाहिए। 12वां भाव अनिद्रा और आंखों का है। आज देर रात तक न जागें, वरना आंखों में जलन और सिर भारी रह सकता है। आज के दिन आपको पैरों के तलवों में दर्द या थकान महसूस हो सकती है। आज मेडिटेशन या योग निद्रा करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।
उपाय: रात को सोते समय आज सौफ खाकर सोवें ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।