Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:26 PM IST
Taurus daily horoscope women

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 24 January 2026: अचानक बढ़ सकते हैं खर्च, मानसिक बेचैनी रहेगी, जानें वृषभ राशि का पूरा हाल

आज का वृषभ राशिफल 24 जनवरी 2026: शनिवार को बारहवें भाव का चंद्रमा वृषभ राशि की महिलाओं के लिए खर्च और मानसिक बेचैनी बढ़ा सकता है। प्रेम जीवन में दूरी और पारिवारिक तनाव से बचें। करियर में फोकस बनाकर रखें, ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्च से बचें और निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य में नींद और आंखों का ध्यान जरूरी है। आज पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और जरूरतमंदों को दान करें।
Editorial
Updated:- 2026-01-24, 07:34 IST

Taurus Horoscope Today, 24 January 2026 24 जनवरी 2026 का दिन वृषभ राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा थका देने वाला और खर्चीला रह सकता है। आज चंद्रमा आपकी राशि से बारहवें भाव व्यय और विदेश स्थान में आ गए हैं। इसका मतलब है कि आज आप बिना किसी ठोस कारण के बेचैनी या सुस्ती महसूस कर सकती हैं। आज आपका मन काम में कम और एकांत में रहने में ज्यादा लगेगा। शनिवार का दिन है, इसलिए काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी। आज आपको अपनी ऊर्जा को बिखरने से बचाना होगा और बेवजह की बहस से दूर रहना होगा।

आज वृष राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज वृषभ राशि की महिलाओं को थोड़ा डिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। बारहवां भाव अलगाव या प्राइवेसी का होता है, हो सकता है पार्टनर अपने काम में व्यस्त रहे और आपको समय न दे पाए। आज आपको लगेगा की आपका पार्टनर आपको इग्नोर कर रहा हैं। विवाहित महिलाओं को आज बेडरूम में किसी पुरानी बात पर बहस करने से बचना चाहिए, नहीं तो ऐसे में रात की नींद खराब होगी। अगर आप किसी सीक्रेट रिलेशनशिप में हैं, तो आज सावधान रहें।

उपाय: आज पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और बिना छुए प्रणाम करें।

आज वृष राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज वृषभ राशि की महिलाओं के लिए दिन मिला-जुला है। जो महिलाएं मल्टीनेशनल कंपनी, अस्पताल, आश्रम या विदेशी व्यापार से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन लाभदायक है। लेकिन डेली रूटीन का काम करने वाली महिलाओं का मन आज उचटा हुआ रह सकता है । आज फोकस की कमी के कारण काम में गलती हो सकती है। ऑफिस में आज किसी भी तरह की गॉसिप या पॉलिटिक्स से दूर रहें, नहीं तो कोई गलत इल्जाम आप पर आ सकता है।

More For You

उपाय: ऑफिस या काम पर जाने से पहले अपनी जेब में एक नीला रुमाल रखें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Taurus women

आज वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन वृष राशि की महिलओं के लिए खर्चे करने वाला है। बारहवा भाव खर्चों का होता है, इसलिए आज न चाहते हुए भी पैसा हाथ से निकलेगा। घर की रिपेयरिंग , गाड़ी की सर्विसिंग या किसी मेडिकल इमरजेंसी पर आज पैसे खर्च हो सकता है। आज के दिन शॉपिंग करते समय बजट का ध्यान रखें, नहीं तो क्रेडिट कार्ड का बिल टेंशन दे सकता है आज किसी को पैसा उधार देने की गलती न करें, उसके वापस आने की उम्मीद बहुत कम है।

उपाय: आज किसी सफाई कर्मचारी या मजदूर को कुछ सिक्के दान करें।

आज वृष राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज वृष राशि की महिलाओं को नींद और आंखों का ध्यान रखना चाहिए। बारहवां भाव अनिद्रा देता है, इसलिए आज हो सकता है की आपको रात को नींद न आए या आये तो बार-बार टूटे जाये । आंखों में जलन या भारीपन की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा, पैरों के तलवों में दर्द या थकान महसूस हो सकती है।

उपाय: रात को सोते समय अपने तकिए के नीचे सौंफ की एक पुड़िया रखें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;