Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:29 AM IST
Taurus daily horoscope women

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 22 January 2026: वृषभ राशि की महिलाओं के लिए भावनाएं, इनकम और फैसले रहेंगे अहम; दैनिक राशिफल पढ़ें

आज का वृषभ राशिफल 22 जनवरी 2026 के अनुसार वृषभ राशि की महिलाओं के लिए आज भावनाएं, इनकम और फैसले बेहद अहम रहेंगे। प्रेम, करियर और आर्थिक मामलों में आत्मसंयम और समझदारी जरूरी होगी। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है। सेहत पर भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जानें आज का पूरा राशिफल, शुभ उपाय और जरूरी सावधानियां।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 07:37 IST

Taurus Horoscope Today, 22 January 202622 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन वृषभ राशि की महिलाओं के लिए आत्मसंयम, समझदारी और व्यावहारिक निर्णयों की परीक्षा लेने वाला है। आज चंद्रमा की स्थिति और अन्य ग्रहों का मिश्रित प्रभाव आपके निजी जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों में साफ़ दिखाई देगा। दिन पूरी तरह खराब नहीं है, लेकिन यह भी आज भावनाओं में बहकर लिया गया कोई भी निर्णय बाद में भारी पड़ सकता है। आज कुछ मामलों में चुप रहना ही सबसे बड़ी समझदारी होती है। आज आप अंदर ही अंदर बहुत कुछ सोचेंगी, लेकिन हर बात को बाहर कहना उचित नहीं होगा। परिवार, रिश्ते और काम तीनों जगह बैलेंस बनाकर चलना पड़ेगा।

आज वृष राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाओं के लिए आज प्रेम और दांपत्य जीवन थोड़ा सेंसिटिव रहने वाला है। आज आप अपने रिलेसन में सिक्योरिटी और लॉयल्टी की तलाश करेंगी, लेकिन सामने वाला व्यक्ति उतना क्लियर नज़र नहीं आएगा। विवाहिता महिलाओं को पति के व्यवहार में ठंडापन या दूरी महसूस हो सकती है, जिसका कारण ज़रूरी नहीं कि कोई बड़ा मुद्दा हो, बल्कि छोटी-छोटी बातों का विवाद भी हो सकता है। अविवाहित महिलाओं के लिए दिन थोड़ा भ्रम वाला है। कोई व्यक्ति आपकी तरफ अट्रैक्ट दिख सकता है आज दिल से ज़्यादा दिमाग़ से सोचने की ज़रूरत है।

उपाय: आज घर में कपूर जलाकर ॐ शुक्राय नमः का 11 बार जप करें।

आज वृष राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

करियर के मामले में आज का दिन वृषभ राशि की महिलाओं के लिए डीसीजन लेने से ज़्यादा इंस्पेक्शन करने का है। नौकरी कर रही महिलाएं आज ऑफिस में किसी सीनियर के बदलते मूड का सामना कर सकती हैं। जो महिलाएं बिज़नेस में हैं, उन्हें आज किसी पुराने क्लाइंट या अटके हुए भुगतान को लेकर तनाव हो सकता है। बड़ी डील आज के लिए टालना ही बेहतर रहेगा।

More For You

उपाय: आज सुबह नहाने के बाद भगवान विष्णु को याद करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Taurus women

आज वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज वृषभ राशि की महिलाओं को खास सतर्कता बरतनी होगी। आज के दिन पैसा आएगा इसमें कोई शक नहीं लेकिन उसके साथ खर्चों की रफ्तार भी तेज़ रहेगी। आज घर, बच्चों या किसी पारिवारिक ज़िम्मेदारी पर अचानक खर्च हो सकता है। कुछ महिलाएं आज ऑनलाइन शॉपिंग या इमोशनल खर्च की तरफ झुक सकती हैं, जो बाद में पछतावे का कारण बनेगा।

इन्वेस्टमेंट के हिसाब से आज का दिन न तो बहुत शुभ है और न ही बहुत अशुभ, लेकिन बिना पूरी जानकारी के पैसा लगाना बेवकूफी होगी। उधार देना या लेना दोनों से आज दूरी बनाकर रखना ही बेहतर है।

उपाय: आज किसी ज़रूरतमंद महिला को सफ़ेद मिठाई दान करें।

आज वृष राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

सेहत के मामले में आज वृषभ राशि की महिलाओं को अपने शरीर के संकेतों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। आज थकान, भारीपन या गर्दन-कंधे में जकड़न महसूस हो सकती है। जो महिलाएं लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करती हैं, उन्हें आंखों में जलन या सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। आज खान-पान में लापरवाही बिल्कुल नहीं चलेगी। बहुत ज़्यादा तला-भुना या ठंडा खाने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है। नींद की कमी भी आज मानसिक चिड़चिड़ापन बढ़ा सकती है।

उपाय: आज रात सोने से पहले गुनगुने दूध में हल्दी मिलाकर पिएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;