Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:29 AM IST
Taurus daily horoscope women

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 21 January 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, पिता के सहयोग से बनेंगे काम, आज का वृषभ राशिफल पढ़ें

आज का वृषभ राशिफल 21 जनवरी 2026 में जानें कि करियर और पारिवारिक सहयोग से दिन कितना शुभ रहेगा। चंद्रमा के कर्म स्थान में गोचर से वृषभ राशि की महिलाओं को कार्यक्षेत्र में सफलता, सम्मान और मजबूत निर्णय लेने के अवसर मिलेंगे। पिता या बॉस का सहयोग करियर ग्रोथ में मदद करेगा। प्रेम, धन, सेहत और निवेश से जुड़े सटीक ज्योतिषीय संकेत और उपाय पढ़ें।
Editorial
Updated:- 2026-01-21, 07:09 IST

Taurus Horoscope Today, 21 January 2026: 21 जनवरी 2026, बुधवार का दिन वृषभ राशि की महिलाओं के लिए अधिकार और प्रतिष्ठा का है। चंद्रमा आज आपके कर्म स्थान में गोचर कर रहे हैं। आज आप घर-गृहस्थी से ज्यादा अपने प्रोफेशन और सोशल इमेज को लेकर गंभीर रहेंगी। आज आपकी कार्यशैली में एक अलग ही ऐटिटूड दिखेगा साथ ही साथ आज काम के प्रति आप गंभीर दिखेगी। समाज में या कार्यस्थल पर आज आपको कोई विशेष सम्मान मिल सकता है। पिता या बॉस के साथ आज आपके संबंध बहुत मजबूत होंगे।

आज वृष राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

आज के दिन प्रेम संबंधों में आज वृषभ राशि की महिलाएं थोड़ी प्रैक्टिकल रहेंगी। दसवां भाव स्टेटस का भी होता है, इसलिए आज आप चाहेंगी कि आपका पार्टनर जीवन में कुछ ठोस हासिल करे। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति की सफलता पर गर्व महसूस होगा। आज सार्वजनिक रूप से आपको अपने पार्टनर से सम्मान मिलेगा, जो रिश्ते को और मजबूत करेगा। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन कमेंटमेंट करने का है।

उपाय: आज किसी छोटी कन्या को सफ़ेद रुमाल या कपड़ा उपहार में दें।

आज वृष राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

आज का दिन करियर के मामलो में वृषराशि की महिलाओं के लिए काफी अच्छा रहना वाला है अगर आप प्रमोशन का इंतज़ार कर रही थीं, तो आज कोई पॉजिटिव साइन मिल सकता है। सरकारी नौकरी या प्रशासन से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष उपलब्धियों वाला रहेगा। आज आपके फैसले सटीक साबित होंगे । आज आपको काम का बोझ तो रहेगा लेकिन इससे आपको किसी तरह की थकान नहीं होगी इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी । उपाय: आज किसी कुम्हार को मिट्टी का घड़ा दान करें या उनसे मिट्टी का कोई बर्तन खरीदें।

More For You

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Taurus women

आज वृष राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज वृष राशि की महिलाओं को सॉलिड इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिलेगा। आज आप शेयर मार्किट के बजाय प्रॉपर्टी, गोल्ड बॉन्ड या फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी सुरक्षित जगहों पर पैसा इन्वेस्ट करना पसंद करेंगी। आज पिता या किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह से धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। आज आप अपने प्रोफेशनल लुक या ऑफिस के सेटअप को अपग्रेड करने पर भी धन खर्च कर सकती हैं।

उपाय: आज किसी ज़रूरतमंद को छाता या काले कपड़े का दान करें।

आज वृष राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के हिसाब से आज वृषभ राशि की महिलाओं को घुटनों और जोड़ों में जकड़न महसूस हो सकती है। दशम भाव घुटनों का कारक है, इसलिए अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है, तो आज ठंड से बचें। काम की अधिकता के कारण शाम को मानसिक थकान हो सकती है, इसलिए बीच-बीच में ब्रेक लेना न भूलें। साथ ही साथ आज आप अपने पेट का ध्यान विशेष रूप से रखने

उपाय - आज पीपल के पेड़ की जड़ में जल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर चढ़ाएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;