
Taurus Horoscope Today, 13 February 2026 : 13 फरवरी 2026, शुक्रवार का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए सावधानी का है। आज का दिन दो विपरीत ऊर्जाओं का संगम है। एक तरफ विजया एकादशी है जो जीत दिलाती है, लेकिन दूसरी तरफ चंद्रमा आपकी राशि से आठवें भाव में है और वह भी मूल नक्षत्र में। इसे ज्योतिष में कष्टकारी चंद्राष्टम कहा जाता है। मूल नक्षत्र का स्वामी केतु है, जो सेपरेशन या अचानक चोट/दुर्घटना का कारक है। इसलिए आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत संभलकर रहना होगा। आज कोई भी रिस्क न लें। वाहन बहुत धीरे चलाएं। आज शुक्रवार और एकादशी होने से पूजा-पाठ का फल तुरंत मिलेगा और बड़े संकट टल जाएंगे।
प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन सीक्रेट्स और मिस अंडरस्टैंडिंग का है। आठवां भाव गुप्त बातों का है और मूल नक्षत्र जड़ खोदता है। आज पार्टनर के सामने कोई पुराना राज खुलने का डर है, जिससे विवाद हो सकता है। विवाहित महिलाएं आज अपने ससुराल पक्ष की किसी बात से बहुत आहत हो सकती हैं। केतु का प्रभाव वाणी को कड़वा बना सकता है, इसलिए आज मौन रहना ही सबसे बड़ा हथियार है। सिंगल महिलाओं को आज किसी नए रिश्ते में नहीं पड़ना चाहिए, धोखा हो सकता है।
उपाय: शुक्रवार है, माता लक्ष्मी को इत्र चढ़ाएं और खुद भी लगाएं।
करियर के लिहाज से आज का दिन अचानक बाधाएं उत्पन्न होने का है। आज काम में अचानक रुकावट आ सकती है या बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। मूल नक्षत्र के कारण आज ऑफिस में कोई आपके खिलाफ कांस्पीरेसी कर सकता है। आज बॉस या सीनियर से बहस करने का मतलब है अपनी नौकरी खतरे में डालना। जो महिलाएं रिसर्च, ज्योतिष, माइनिंग या किसी गुप्त विद्या से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन अद्भुत सिद्ध होगा वे किसी समस्या की जड़ तक पहुंच जाएंगी।
उपाय: आज विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामले पर आज अनएक्सपेक्टेड लॉस या हेल्थ एक्सपेंस के योग हैं। आठवें भाव का चंद्रमा धन हानि का संकेत देता है। आज शेयर मार्किट , लॉटरी या अन्य शॉर्टकट में पैसा लगाना नुकसान दायक है। आज किसी को पैसा उधार न दें। आज अचानक किसी मेडिकल इमरजेंसी या वाहन की टूट-फूट पर पैसा खर्च हो सकता है। आज ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय बहुत सावधानी बरतें।
उपाय: आज के दिन गली के कुत्तो को ब्रेड खिलावें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज वृष राशि की महिलाओं को सबसे ज्यादा सतर्क रहना होगा। आठवां भाव और मूल नक्षत्र मिलकर पाइल्स , फिस्टुला, या गुप्त अंगों में इन्फेक्शन की समस्या दे सकते हैं। पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। आज बासी खाना या बहुत ज्यादा मिर्च-मसाले से बचें। मानसिक तनाव से बचने के लिए आज मेडिटेशन जरूर करें।
उपाय: आज किसी गरीब को अन्न का दान करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।