Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:40 AM IST
Taurus daily horoscope women

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 12 February 2026: आठवें भाव में धनु राशि का चंद्रमा, वृष महिलाओं के लिए सतर्क रहने का दिन, जानें आज का संपूर्ण राशिफल

12 फरवरी 2026 का वृषभ राशिफल जानें। आठवें भाव में धनु राशि का चंद्रमा वृष राशि की महिलाओं के लिए सावधानी, धैर्य और सतर्कता का संकेत दे रहा है। प्रेम, करियर, धन और सेहत के मामलों में आज सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। अचानक खर्च, मानसिक तनाव और रिश्तों में गलतफहमी से बचें। जानिए आज के विशेष उपाय और पूरा दैनिक राशिफल।
Editorial
Updated:- 2026-02-12, 08:28 IST

Taurus Horoscope Today, 12 February 2026 : 12 फरवरी 2026, गुरुवार का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए सावधानी और धैर्य की परीक्षा का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर आयु और संकट का भाव में प्रवेश कर चुका है आज का दिन कोई भी नया और शुभ कार्य शुरू करने के लिए उचित नहीं है। आज आपको हर कदम फूँक-फूँक कर रखना होगा। अचानक कोई बाधा या रुकावट आ सकती है। मन में बिना वजह का भय या घबराहट रह सकती है। आज वाणी पर विशेष संयम रखें । आज आपको वाहन चलाते समय आज एक्स्ट्रा अलर्ट रहें।

आज वृष राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन सीक्रेसी और कम्प्लीकेशन का है। आठवां भाव छिपी हुई बातों का है। आज पार्टनर के सामने कोई पुराना राज खुलने का डर है। विवाहित महिलाओं को आज अपने ससुराल पक्ष के साथ बहुत संभलकर बात करनी चाहिए, क्योंकि वहां से तनाव मिलने के संकेत हैं। आज अपने जीवनसाथी पर शक करने से बचें, नहीं तो रिश्ता कमजोर पड़ सकता है। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन किसी नए रिश्ते के लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है।

उपाय: अपने पर्स में पीले रंग का रुमाल या हल्दी की एक गांठ रखें।

आज वृष राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से आज का दिन रूटीन वर्क का है, रिस्क का नहीं। आठवां भाव अचानक बदलाव लाता है। आज ऑफिस में कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है या बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। आज आपके गुप्त शत्रु एक्टिव हो सकते हैं, इसलिए अपनी प्लानिंग्स को किसी के साथ शेयर न करें। जो महिलाएं रिसर्च, इंश्योरेंस, माइनिंग या टैक्स कंसल्टेंसी में हैं, उनके लिए यह समय काम का बोझ लेकर आएगा, लेकिन परिणाम ठीक रहेंगे। बाकी क्षेत्रों में आज शांति से दिन गुजारने में ही भलाई है।

More For You

उपाय: काम पर जाने से पहले माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Taurus women

आज वृष राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

आर्थिक मामले पर आज वृष राशि की महिलाओं को अनएक्सपेक्टेड लोस्स से सावधान रहना होगा। आठवें भाव का चंद्रमा धन हानि या चोरी का भय दिखाता है। आज शेयर मरकत , लॉटरी में एक रुपया भी न लगाएं। आज किसी को पैसा उधार देना मतलब पैसा भूल जाना है। आज अचानक किसी मेडिकल इमरजेंसी या वाहन मरम्मत पर पैसा खर्च हो सकता है। अपनी कीमती चीजों जेवर, मोबाइल का खास ख्याल रखें।

उपाय: किसी गरीब या जरूरतमंद को चने की दाल और गुड़ दान करें।

आज वृष राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज वृष राशि की महिलाओं के लिए दिन कमजोर है। आठवां भाव पेट के निचले हिस्से और गुप्त रोगों इन्फेक्शन का कारक है। आज आपको फूड पॉइजनिंग, पाइल्स या यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आज बाहर का खाना पूरी तरह अवॉइड करें। मानसिक तनाव से बचने के लिए आज ज्यादा से ज्यादा रिलैक्स रहे।

उपाय: आज के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना आज सबसे बड़ा रक्षा कवच साबित होगा।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;