Sun Feb 15, 2026 | Updated 05:14 PM IST
aaj ka vrishchik rashifal 31 january

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 31 January 2026: भावनाओं को दबाने से नहीं, खुलकर बोलने से मिलेगा आगे बढ़ने का रास्ता, जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि का दिन

आज आप बाहर से मजबूत दिखेंगी, लेकिन भीतर जमा भावनाएं आपको थका सकती हैं। यह समय खुद पर बोझ डालने का नहीं, बल्कि सही लोगों से बात करने का है। आज अगर आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करेंगी, तो मन हल्का और हालात बेहतर होंगे।
Editorial
Updated:- 2026-01-31, 08:05 IST

Scorpio Horoscope Today, 31 January 2026: 31 जनवरी का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए मन और हालात दोनों को संभालने का दिन है। पिछले कुछ समय से आप अंदर ही अंदर बहुत कुछ सहती आ रही हैं। बाहर से आप मजबूत दिखती हैं, लेकिन अंदर से थकान और चिंता बढ़ रही है। आज मन थोड़ा चिड़चिड़ा या उदास रह सकता है। आपको लग सकता है कि लोग आपकी भावनाओं को समझ नहीं पा रहे हैं। यह सच है कि आप हर बात सबको नहीं बतातीं, लेकिन आज का दिन कहता है कि जरूरत पड़ने पर मदद लेना कमजोरी नहीं होती।  

आज वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

प्यार और रिश्तों में आज भावनाएं गहरी रहेंगी। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो आज मन में शक, नाराजगी या पुरानी बातें उभर सकती हैं। आप जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करतीं, लेकिन एक बार जुड़ जाएं तो पूरा दिल लगा देती हैं। आज यही कारण आपको परेशान कर सकता है। अगर पार्टनर की कोई बात आपको चुभी है, तो उसे मन में रखने की बजाय शांति से बात करें। चुप रहने से दूरी बढ़ेगी। शादीशुदा महिलाओं को आज पार्टनर से इमोसनल सहारे की जरूरत महसूस होगी। अविवाहित महिलाओं को आज कोई व्यक्ति अट्रैक्टिव कर सकता है, लेकिन आज भावनाओं में बहकर फैसला लेना ठीक नहीं होगा। पहले उसे समय देकर समझना जरूरी है। उपाय: आज शाम को भगवान शिव का नाम लें और मन में शांति की प्रार्थना करें। 

scorpio daily horoscope

आज वृश्चिक राशि का करियर राशिफल (Scorpio Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज दबाव बना रह सकता है। आपको लग सकता है कि जिम्मेदारियां ज्यादा हैं और सहयोग कम। नौकरी करने वाली महिलाओं पर आज काम का बोझ बढ़ सकता है। आप हर काम खुद ही करने की कोशिश करती हैं, जिससे थकान बढ़ती है। आज यह समझना जरूरी है कि मदद मांगना गलत नहीं है। सीनियर से बात करते समय गुस्सा या जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। जो महिलाएं रिसर्च, मेडिकल, सुरक्षा, कानून, ज्योतिष, या गुप्त कामों से जुड़ी हैं, उनके लिए दिन सामान्य रहेगा। उपाय: आज काम पर जाने से पहले थोड़ा पानी पीकर शांत मन से दिन की शुरुआत करें।

More For You

आज वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल (Scorpio Money Horoscope Today)

पैसों के मामले में आज उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। आज किसी पर आंख बंद करके भरोसा करके पैसा देना ठीक नहीं होगा। अगर पहले से कोई पैसा फंसा हुआ है, तो उसे लेकर चिंता बनी रह सकती है। आज खर्च करने से पहले दो बार सोचें। बचत की आदत आज आपको राहत दे सकती है। उपाय: आज अपने पर्स या अलमारी में एक सिक्का साफ कपड़े में बांधकर रखें। 

आज वृश्चिक राशि की सेहत (Scorpio Health Horoscope Today)

सेहत के मामले में आज मानसिक तनाव का असर शरीर पर दिख सकता है। सिरदर्द, थकान, पेट से जुड़ी परेशानी या नींद की कमी हो सकती है। ज्यादा सोचने की आदत आज नुकसान पहुंचा सकती है। खुद को आराम न देना आज सबसे बड़ी गलती होगी। पानी ज्यादा पिएं और तला-भुना खाने से बचें। महिलाओं को आज हार्मोन से जुड़ी हल्की परेशानी भी महसूस हो सकती है। उपाय: आज रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से पैर धोएं और जल्दी सोने की कोशिश करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;