
Sagittarius Horoscope Today, 31 January 2026: आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए धैर्य और समझ से काम लेने का दिन है। आप स्वभाव से खुली सोच वाली और आगे बढ़ने की चाह रखने वाली होती हैं, लेकिन आज मन थोड़ा भटका हुआ रह सकता है। बहुत सारी बातें एक साथ दिमाग में चलेंगी, जिससे तय करना मुश्किल होगा। आपको लग सकता है कि चीज़ें आपकी उम्मीद के हिसाब से नहीं चल रहीं। आज ये समझना होगा की हर सवाल का जवाब तुरंत नहीं मिलता, कुछ बातों को समय देना पड़ता है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?
प्यार और रिश्तों में आज सीधी बात करना जरूरी है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो आज साथी की कोई बात आपको अजीब या गलत लग सकती है। आप साफ बोलने वाली हैं, लेकिन आज शब्दों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, वरना सामने वाला बुरा मान सकता है। बात दिल में रखने से बेहतर है, शांति से समझाना। शादीशुदा महिलाओं को आज घर और परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों पर बात करनी पड़ सकती है। आप आज थोड़ी आज़ादी चाहेंगी, लेकिन घरवालों की उम्मीदें भी रहेंगी। सिंगल महिलाओं को आज कोई व्यक्ति अच्छा लग सकता है, लेकिन जल्दबाज़ी में कोई वादा करना ठीक नहीं होगा।
उपाय: आज सुबह हल्की धूप में कुछ देर खड़े होकर मन शांत करें।
कामकाज के मामले में आज उतार-चढ़ाव रह सकता है। मन काम में कम और इधर-उधर ज़्यादा लग सकता है। नौकरी करने वाली महिलाओं को आज सीनियर के इंस्ट्रक्शन ध्यान से सुनने होंगे, वरना गलती हो सकती है। आप नए काम या बदलाव के बारे में सोच सकती हैं, लेकिन आज सिर्फ प्लैनिग्स बनाना बेहतर रहेगा। जो महिलाएं पढ़ाई, ट्रेनिंग, यात्रा, मीडिया या ऑनलाइन काम से जुड़ी हैं, उनके लिए दिन ठीक है, बस ध्यान भटकने न दें।
उपाय: आज काम शुरू करने से पहले दो मिनट आंख बंद करके गहरी सांस लें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

पैसों के मामले में आज स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकता है। घूमने-फिरने, खाने-पीने या ऑनलाइन शॉपिंग पर पैसा निकल सकता है। आज बिना जरूरत के खर्च से बचें। किसी दोस्त या जान-पहचान वाले को पैसा देने से पहले सोचें। पुराने पैसे धीरे-धीरे वापस मिलने की उम्मीद है, लेकिन अभी इंतजार करना पड़ेगा।
उपाय: आज अपने पर्स में एक साफ कागज पर तारीख लिखकर रखें।
सेहत के लिहाज से आज का दिन धनु राशि की महिलाओं को शरीर से ज्यादा मन थका हुआ महसूस होगा। बेचैनी, नींद की कमी या आलस रह सकता है। ज्यादा देर मोबाइल या स्क्रीन देखने से आंखों में जलन या सिरदर्द हो सकता है। बाहर का खाना कम करें और पानी ज्यादा पिएं। थोड़ा चलना-फिरना या हल्का व्यायाम आपको अच्छा महसूस कराएगा।
उपाय: आज रात को सोने से पहले गुरु मंत्र का जप करें या इष्ट देवता का स्मरण करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।